सागर-ऐसे हालात, लोगों को दलदल भरे रास्ते से महिला को खटिया पर ले जाना पड़ा और रास्ते में हुआ प्रसव
सागर जिले के देवरी के ग्राम पंचायत कांसखेड़ा के ग्राम घुघरी में 1 किलोमीटर का रास्ता दलदली होने के कारण एक गर्भवती महिला को डिलीवरी के लिए खटिया पर गांव की सड़क तक लाते समय रास्ते में महिला ने एक बच्चे को जन्म दे दिया। क्योंकि दलदली रास्ते के कारण आदिवासी टोला तक एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी .महिला के पति तेजराम आदिवासी ने बताया कि घुघरी मौजा के आदिवासी टोला में 10-12 परिवार सरकारी पट्टे की भूमि पर झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं।
घुघरी गांव से आदिवासी टोला को जोड़ने वाला रास्ता दलदली है। रास्ते पर एक दबंग व्यक्ति द्वारा बेजा कब्जा कर लिया है और फसल बो रखी है, जिससे लोगों पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। यहां वाहन नहीं पहुंच पाते। आदिवासी टोला निवासी तेजराम ठाकुर ने बताया कि पत्नी माया को डिलीवरी के लिए अस्पताल लाने के लिए खटिया पर रखकर निकले कीचड़ भरे रास्ते से आधा किलोमीटर पहुंचने पर रास्ते में ही शाम 6 बजे डिलीवरी हो गई।