सागर छतरपुर रोड पर गांव में आई बाढ़, ग्रामीणों को बचाने जुटा प्रशासन | sagar tv news |
सागर सहित पूरे बुंदेलखंड में भारी बारिश होने की वजह से जीवन अस्त व्यस्त हो गया है ऐसे ही सागर और छतरपुर जिले से लगे बक्सवाहा थाना क्षेत्र के बम्होरी मैं बाढ़ आने की वजह से करीब 50 लोग उसमें फंस गए जिसमें छोटे-छोटे बच्चों से लेकर महिलाएं तक शामिल है जैसे तैसे करके बाढ़ में फंसे लोगों ने प्रशासन तक इसकी जानकारी भेजी इसके बाद उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू शुरू किया गया और फिर सभी लोगों को सुरक्षित निकला गया है
बक्सवाहा थाना प्रभारी कृपाल मार्को ने जानकारी देते हुए बताया बम्होरी से शाहगढ रोड पर स्थित डॉक्टर खरे की पुलिया के पास भारी बारिश के कारण जल भराव हो गया, जिससे लगभग एक दर्जन घर पानी से लबालब भर गए थे, बाढ़ के बीच में फंसे लोगों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने तत्परता दिखाई है। मौके पर पहुंची पुलिस, प्रशासन, और एसडीइआरएफ की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरण का कार्य भी शुरू कर दिया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने का निर्देश दिया है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए नागरिकों को सतर्क रहने और आपातकालीन निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।