Sagar- कॉलेज की बस अनियंत्रित होकर पलटी, पुलिस मौके पर
Sagar- कॉलेज की बस अनियंत्रित होकर पलटी, पुलिस मौके पर
सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया यहां कॉलेज स्टूडेंट से भरी एक बस अचानक और नियंत्रित होकर पलट गई, बस पलटने की वजह से मौके पर चीख पुकार मच गई बच्चे मदद के लिए चिल्लाने लगे सड़क से गुजर रहे लोग वहां पर रुके और सभी बच्चों को बाहर निकाला फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मकरोनिया भेजा गया इस घटना में करीब आधा दर्जन छात्र-छात्राओं के लिए मामूली चोटे आई है, जिनका प्राथमिक उपचार करने के बाद घर भेज दिया गया, बताया जा रहा है कि बस का टायर फटने की वजह से वह अनियंत्रित होकर रोड के किनारे जाकर झाड़ियां में पलट गई थी
बहेरिया थाना प्रभारी से मिली जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे 44 पर स्थित हाईवे हब होटल के सामने यह हादसा हुआ है सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी यह बस कॉलेज से सेमराबाग जा रही थी जो रास्ते में अनियंत्रित होकर पलट गई ड्राइवर मौके से भाग गया है, अभी तक यह बात सामने नहीं आई है आखिर बस कैसे अनियंत्रित होकर पलटी हैं इसके कारणों का पता लगाने में जुटे हुए हैं