रेस्क्यू दल और वन विभाग की टीम ने दो अजगर बगासपुर जंगल तो दूसरे को नदिया के जंगल में सुरक्षित छोडा
रेस्क्यू दल और वन विभाग की टीम ने दो अजगर बगासपुर जंगल तो दूसरे को नदिया के जंगल में सुरक्षित छोडा
एमपी के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में गुरुवार को बारिश के कारण नगर के ग्रामीण इलाके में अजगर निकालने की वन विभाग को सूचना मिली। इसके बाद वन विभाग के रेस्क्यू दल ने दो अजगरों को सुरक्षित पड़कर वन्य क्षेत्र में छोड़ा। जानकारी के मुताबिक, वन परिक्षेत्र अधिकारी के निर्देशन में ग्राम पिपरसरा-चंदनखेड़ा में केहर सिंह मेहरा के घर में अजगर निकलने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने एक अजगर पकड़ा।
जिसकी लंबाई 10 से 12 फीट बताई गई। इसके बाद सुरक्षित अजगर को नादिया के जंगल में लाकर छोड़ा गया। वहीं दूसरी ओर वन परिक्षेत्र अधिकारी गोटेगांव हिमांशु त्यागी आई.एफ.एस.सी के निर्देशन में ग्राम उमरिया श्रीनगर तालव के किनारे उमरिया ग्राम के सरपंच की सूचना पर रेस्क्यू टीम ने एक अजगर जिसकी लंबाई 8 से 10 फीट बताई गई। पकड़ने के बाद बगासपुर के जंगल में छोड़ दिया। इस सफलता में बीट प्रभारी चिरचिटा दुर्गेश दुबे, बीट प्रभारी निनाई महेंद्र मेहरा, बीट प्रभारी नादिया वसीम खान और श्रमिकों की मुख्य भूमिका रही।