महापौर के सरकारी वाहन का चालन कटवाया था,कांग्रेस पार्षद पर FIR | sagar tv news |

 

एमपी के खंडवा में महापौर अमृता यादव के सरकारी वाहन का चालान काटने का विवाद अभी थमा नहीं है। मामले में शुक्रवार रात करीब 10 बजे नगर निगम में भाजपा की आदिवासी महिला पार्षद ने नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्षद के खिलाफ केस दर्ज कराया है। साथ ही, चालान काटने वाले ट्रैफिक टीआई को भी सस्पेंड करने की मांग की है। इधर, कांग्रेस पार्षद ने भी कोर्ट जाने की बात कही है।

 

 

 

 

खंडवा में शुक्रवार दोपहर नगर निगम परिसर में खड़ी भाजपा महापौर अमृता यादव की सरकारी गाड़ी का चालान काट दिया गया। गाड़ी के नंबर प्लेट पर BOSS लिखा था, जो ट्रैफिक नियमों के खिलाफ हैं। निगम में नेता प्रतिपक्ष ने मुल्लू राठौर ने ट्रैफिक टीआई से शिकायत की थी। कांग्रेस पार्षदों ने गाड़ी के सामने धरना दे दिया। मौके पर पहुंचे टीआई सौरभ सिंह कुशवाह ने चालान काट दिया।महापौर के ड्राइवर के वहां मौजूद नहीं होने पर नेता प्रतिपक्ष ने ही जुर्माने की राशि 500 रुपए भर दी। इस दौरान कांग्रेसी पीएम मोदी का मुखौटा पहने हुए थे।

 

 

 

 

 

भाजपा नेताओं को जब इसकी जानकारी लगी, तो उन्होंने हंगामा कर दिया। भाजपा की आदिवासी पार्षद रोशनी गोलकर अन्य नेताओं के साथ रात में ही कोतवाली थाने पहुंची। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर के खिलाफ शिकायत की। इसमें महिला पार्षद ने कहा कि मुल्लू राठौर ने नगर निगम परिसर में बिना अनुमति भीड़ जुटाई। हैंडहोल्ड लाउड स्पीकर का इस्तेमाल किया, जो गैरकानूनी है।

 

 

 

 

 

इसके बाद पुलिस ने मुल्लू राठौर के खिलाफ केस दर्ज किया। की है। इधर, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रचना तिवारी का कहना है कि चालानी कार्रवाई की खुन्नस निकालने के लिए भाजपा ने पुलिस पर दबाव बनाया। इसके बाद मुल्लू राठौर के खिलाफ एफआईआर कराई गई। ये दर्शाता है कि लोकतंत्र में किस तरह आमजन और विपक्ष की आवाज को कुचला जाता है। एफआईआर को लेकर नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर का कहना है कि पुलिस ने सत्ता के दबाव में मामला दर्ज किया है।

 

 

 

 

 

केस को हाईकोर्ट में चुनौती देंगे। भीड़ मैंने नहीं, बल्कि भाजपा वालों ने जुटाई थी। आप सारे वीडियो देखिए, कांग्रेस से सिर्फ पार्षद मौजूद थे। वे लोग निगम के साधारण सम्मेलन में आए थे। बाकी बीजेपी के छुटभैया टाइप के नेता भी नगर निगम पहुंच गए थे। प्रदर्शन उन्होंने किया। रही बात लाउडस्पीकर की तो, वो हैंड हैंड होल्ड स्पीकर है। मैं सम्मेलन के भीतर हर दफा ले जाता हूं। नियम कानून का हवाला देते हुए आज तक मुझे किसी निगम अधिकारी ने नहीं रोका। कुल मिलाकर आवाज दबाने की कोशिश है। हम लोग नहीं डरेंगे।

 

 

 

 


By - sagar tv news
14-Sep-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.