Sagar-समधी शिक्षक और प्राचार्य ने स्कूल को बनाया अखाडा, छात्राएं टीसी लेकर जाने लगी
Sagar-समधी शिक्षक और प्राचार्य ने स्कूल को बनाया अखाडा, छात्राएं टीसी लेकर जाने लगी
सागर के एमएलबी सीएम राइज स्कूल में इन दिनों अराजकता की स्थिति है। प्राचार्य और एक शिक्षक के बीच इस हद तक विवाद बढ़ गया है कि कैंपस में ही छात्राएं होने के बावजूद अपशब्द की स्थिति बन रही है। साथ ही स्कूल के वाट्सएप ग्रुप में भी इस विवाद से संबंधित जानकारी डाली व डिलीट की जा रही है। ये प्राचार्य और शिक्षक रिश्तेदार है, और एक दूसरे के समधी लगते है, लेकिन विवाद की वजह से स्कूल की छात्राओं में खौफ है। पढ़ाई कम व विवाद ज्यादा होने के कारण कुछ छात्राओं ने तो स्कूल से टीसी तक ले ली है। साथ ही कुछ छात्राएं स्कूल तक नहीं आ रही हैं। जिला शिक्षा अधिकारी दोनों को बुलाकर बातचीत करने की बात कह रहे है।
प्राचार्य विनय दुबे के बेटे का विवाह शिक्षक आदित्य पांडे की भतीजी के साथ हुआ है। यह विवाह ज्यादा दिन तक नहीं चल सका। इस मामले में कुछ महीने पहले दहेज एक्ट सहित अन्य धाराओं में एफआईआर हुई है। इसके बाद से दोनों में स्कूल के वाट्सएप समूह से लेकर स्कूल में भी विवाद हो रहे हैं। इस विवाद से संबंधित दस्तावेज, शिकायतें, एफआईआर सहित इससे संबंधित पोस्ट स्कूल के अलग-अलग वाट्सएप समूह में डाले जा रहे हैं। इन समूह में स्कूल के शिक्षकों के साथ ही छात्राएं और उनके अभिभावक तक जुड़े हैं।