सागर- मंत्री ने जो मंदिर बनवाया, उसी के नाम पर धड़ल्ले से चल रही उगाही !
सागर जिले के जैसीनगर इलाके में इन दिनों कुछ लोग घूम कर मंदिर के नाम पर पैसों की वसूली कर रहे है, यह वसूली बड़े महादेव मंदिर के महंत की बारहमासी के नाम पर की जा रही है अगर आपके पास भी कोई इस तरह से चंदा मांगते हुए आए तो थोड़ा सावधान रहे, क्योंकि समिति के द्वारा ऐसा कोई सहयोग नहीं मांगा जा रहा है और इस संबंध में उन्होंने जैसीनगर थाने में पहुंचकर लिखित शिकायत की है और जिन लोगों के द्वारा यह अवैध उगाही की जा रही है उनको पकड़कर कार्यवाही करने की मांग की है
दरअसल कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत उनके भाई जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत के विशेष आर्थिक सहयोग के साथ क्षेत्र वासियों ने बढ़-चढ़कर अपना सहयोग दिया था जिसके बाद यहां बड़े महादेव मंदिर का भव्य निर्माण किया गया था समिति के सदस्य प्रियंकर तिवारी ने बताया कि जैसीनगर का बड़े महादेव मंदिर क्षेत्रवासियों की आस्था का केंद्र है लेकिन अज्ञात लोगो के द्वारा वार्षिक श्राद्ध (बारहमासी) के नाम पर ग्रामीण अंचलों में गेहूं , रूपयो का आर्थिक सहयोग लिया जा रहा है जो की पूर्णता गलत है, हम सभी ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हैं कि ऐसे व्यक्ति को तत्काल गिरफ्तार किया जाए