Sagar-गणेश विसर्जन स्थलों का किया अधिकारियों ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक निर्देश
Sagar-गणेश विसर्जन स्थलों का किया अधिकारियों ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक निर्देश
सागर कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देश पर जिले के समस्त राजस्व अधिकारियों द्वारा गणेश विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया गयाऔर आवश्यक निर्देश दिए गए ।कलेक्टर संदीप जी. आर. के निर्देश पर एसडीएम सागर अदिति यादव, डिप्टी कलेक्टर एवं सिटी मजिस्ट्रेट विजय डेहरिया, उपायुक्त नगर निगम एस एस बघेल, तहसीलदार रोहित रघुवंशी, प्रवीण पाटीदार सहित अन्य अधिकारियों ने गणेश विसर्जन स्थल बड़ी नदी, ढाना, चितौरा, मैहर सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण किया।एसडीएम अदिति यादव ने निर्देश दिए की सभी गणेश विसर्जन स्थलों पर आवश्यक प्रकाश व्यवस्था की जावे साथ में जनरेटर भी लगाये।
जिसमें यदि लाइट जाती है तो अतिरिक्त बैकअप की व्यवस्था रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि गोताखोर की व्यवस्था भी रखी जावे और गणेश विसर्जन के समय नाव में गोताखोर अवश्य तैनात रहे।उन्होंने आवश्यक बैरिकेडिंग करने की निर्देश दिए । सिटी मजिस्ट्रेट विजय डेहरिया ने निर्देशित किया। कि गणेश विसर्जन के दौरान आवश्यक ट्राफिक व्यवस्था सुनिश्चित की जावे जिससे कि कहीं भी कोई अव्यवस्था न रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी गणेश विसर्जन स्थलों पर एंबुलेंस, डॉक्टर की भी व्यवस्था की जावे। सभी जगह विद्युत मंडल के अधिकारी कर्मचारी पूरे समय मौजूद रहेंगे ।