सागर में घुसा तेंदुआ,वन विभाग अलर्ट,गांव गांव करा रहे मुनादी | sagar tv news |
सागर के डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय से लगे जंगल में तेंदुए के मूवमेंट की जानकारी सामने आई है। पथरियाजाट गांव स्थित ईको पार्क के पास खेतों में तेंदुए के पगमार्क भी मिले हैं, जिसको देखते हुए वन विभाग ने पथरियाजाट गांव में मुनादी कराते हुए लोगों को जंगल की तरफ न जाने की सलाह दी है।
वहीं शहर से लगे सिटी फॉरेस्ट में घूमने जाने वालों को भी वन विभाग ने अलर्ट किया है, क्योंकि सिटी फॉरेस्ट का पिछले हिस्से से तेंदुए के आने की आशंका है। हालांकि वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि खतरा पगडंडी से जंगल में जाने वाले लोगों को रहता है, मुख्य सड़क से गुजरने वालों पर जानवर के हमले के चांस न के बराबर होते हैं।
दरअसल पथरिया गांव के लोगों ने खेत में बड़े-बड़े पगमार्क मिलने के बाद वन विभाग को किसी जंगली जानवर के होने की सूचना दी थी। ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद दक्षिण वन मंडल का अमला सुबह पथरिया जाट गांव पहुंचा और खेत में मिले पगमार्क की नापजोख की, जिसके बाद पथरिया सहित जंगल से लगे गांवों में वन विभाग ने मुनादी कराई है कि लोग जंगल की तरफ न जाएं और मवेशियों को भी न छोड़ें।
सागर डेंजर रवि सिंह ने बताया कि जंगल में तेंदुए का मूवमेंट रहता है, लेकिन वह रहवासी क्षेत्र में नहीं आता। गांव में मुनादी कराने के साथ सिटी फॉरेस्ट में पगडंडियों से आने-जाने वाले लोगों को भी अलर्ट किया गया है।