2024 में ठंड जल्दी दे सकती है दस्तक, हवा का रुख बदलने के नजर आये आसार
2024 में ठंड जल्दी दे सकती है दस्तक, हवा का रुख बदलने के नजर आये आसार
साल 2024 में एमपी में मई जून में पड़ी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बाद बारिश ने भी जमकर हो रही है। कई इलाको में बारिश का कहर भी देखा गया है। वही अब ठंड के मौसम को लेकर कहा जा रहा है इस बार ठण्ड जल्दी दस्तक दे सकती है। आम तौर पर ठण्ड 25 अक्टूबर के बाद से शुरू होती है लेकिन इस बाद हवा का रुख बदलने के आसार नजर आने लगे हैं। 3 अक्टूबर से शुरू ने वाले क्वांर में इस बार चिलचिलाती धूप भी ज्यादा दिन परेशान नहीं करेगी। और इसकी वजह लगातार बारिश को बताया जा रहा है। दरसअल बंगाल की खाड़ी से एक और मानसूनी सिस्टम के उठने की संभावना है। इसका असर सितंबर के आखिर तक रह सकता है। इसके कारण लगातार ठंडक रह सकती है।
साथ ही रात के तापमान में गिरावट अक्टूबर से शुरू होने का अनुमान है।अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में तापमान 16-17 डिग्री पहुंच सकता है। नवंबर से एमपी में अच्छी ठंडक शुरू हो जाने की सम्भावना है। हलाकि मौसम विभाग के तय मापदंडों में सर्दी का मौसम सिर्फ दो महीने जनवरी और फरवरी में ही माना गया है। लेकिन आमजन के लिहाज से ठंड का मौसम 4 महीने यानी नवंबर से फरवरी तक माना जाता है। मौसम विभाग द्वारा अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर तीन महीनों को पोस्ट मानसून सीजन में गिना जाता है।