Sagar - किसान न्याय यात्रा में ट्रेक्टर लेकर सड़को पर उतरे कांग्रेसी, लेकिन पुलिस रोकती रही
Sagar - किसान न्याय यात्रा में ट्रेक्टर लेकर सड़को पर उतरे कांग्रेसी, लेकिन पुलिस रोकती रही
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी के आवाहन पर सागर जिले में किसान न्याय यात्रा निकाली गई। जिसमे बड़ी संख्या से किसान ट्रैक्टर लेकर सड़को पर उतरे और रैली निकलाते हुए ग़ल्ला मंडी स्थित कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे, यह न्याय यात्रा सोयाबीन के दाम 6 हजार, गेहूं के दाम 2700 रूपये और चावल का भाव 3100 रूपये प्रति_क्विंटल करने की मांग की है,
हालांकि कांग्रेस के नेताओ ने पुलिस और प्रसाशन पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है, ग्रामीण अध्यक्ष ने कहा कि पहले अचानक हमारे निर्धारित कार्यक्रम की अनुमति निरस्त की गई, फिर पुलिस के द्वारा ट्रेक्टरो को इधर उधर रोका गया, लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए क्यों की हम भी जनता की ही बात कर रहे है, इसमें सुरखी रहली खुरई बीना सागर नरयावली देवरी बंडा से कोंग्रेसी इसमें शामिल होने पहुंचे थे,
ग्रामीण जिलाध्यक्ष आनंद अहिरवार ने कहा कि प्रदेश में किसानो की दशा चिंतनीय हैँ। किसान कर्जो में डूब गया हैँ, अति वृष्टि से फसल चौपट हो गई हैँ, सरकार किसानो की फसलों का उचित मूल्य देने से बच रहीं हैँ। जिलाध्यक्ष शहर राजकुमार पचौरी ने कहा कि प्रदेश की तानाशाह भाजपा सरकार के खिलाफ इस आंदोलन में शामिल हुए किसानो और जनता को रोकने की भरपूर कोशिश कि जो अपने न्याय के लिए आवाज न उठा सके। राहुल गाँधी की न्याय यात्रा को जन जन तक पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित हैँ। पूर्व सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रशासन कांग्रेस कि विनम्रता को कमजोरी न समझें। पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि भाजपा के शासन में जनता महगाई, बेरोजगारी, बढ़ते अपराधों से त्रस्त हैँ नीरज शर्मा ने कहा कि भाजपा के शासन में कांग्रेसियों पर अत्याचार किये जा रहे हैँ।