सागर-रास्ते पर कब्जे की शिकायत की तो द-बंग ने चार लोगो को कार से उ-ड़ाया, पुलिस तलाश में
सागर जिले के घुघरी गांव में एक दबंग किसान के बेटे ने अपनी कार से चार लोगो को टक्कर मार दी, ग्रामीणों की शिकायत पर देवरी पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है, बताया जा रहा है की आरोपी ने पुरानी बुराई को लेकर जानबूझकर ये टक्कर मारी थी, पीड़ितों ने कुछ दिन पहले रास्ते पर अतिक्रमण करने की शिकायत प्रशासन से की थी
मनोज दुबे ने शिकायत में बताया की सुबह करीब 10.-11 बजे की बात है, अरविन्द दुबे के लड़के मनीष दुबे, मनोज दुबे अपने खेत के सामने, मेन रोड,खड़े हुये थे। वहीं पास में मनीष दुबे की स्कुटी , मनोज दुबे की मोटर साईकिल खड़ी थी। उसी समय श्याम सुंदर कटारे का बेटा राहुल आया , जिसके पिता श्याम सुंदर रे के खिलाफ गाँव के शासकीय रास्तों पर अतिक्रमण करने के संबंध में अधिकारियों से शिकायत करते आ रहे हैं। उसी बात से घुघरी के कटारे परिवार गाँव के लोगों से बुराई रखे हुये हैं।, राहुल अपनी सफेद रंग की कार चलाते हुये आया पहले गली दी हम लोगो ने रोका तो रिवर्स कर कार चढ़ा दी, पुलिस भी मोके पर पहुंची थी