Sagar - हे भगवान, अब तो बकरी भी चोरी होने लगी, स्कॉर्पियो से पलक झपकते ही कर दिया गायब
Sagar - हे भगवान, अब तो बकरी भी चोरी होने लगी, स्कॉर्पियो से पलक झपकते ही कर दिया गायब
सागर जिले के सुर्खी से एक अजीबो गरीब चोरी का मामला सामने आया है जहां स्कॉर्पियो से आए बदमाश पलक झपकते ही एक बकरी को चुरा ले गए, घटना के 12 दिन बाद इसके सीसीटीवी वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें देखा जा सकता है
कि आरोपी एक मिनट में पहले बकरी को होशियारी के साथ दाना डालते हुए रोड पर अपने पीछे-पीछे स्कॉर्पियो के पास तक लेकर आए और जैसे ही देखा कि किसी की नजर उन पर नहीं है तो पलक झपकते ही बकरी को स्कॉर्पियो का गेट खोलकर अंदर कर दिया और तत्काल ही उसमें सवार होकर वहां से फरार हो गए, वही इस घटना के बाद जानवर पालने वाले किसान थोड़ा सावधान हो जाएं क्योंकि वे अपने जानवरों को इस तरह ना छोड़े नहीं तो उनका भी नुकसान हो सकता है
वही इस घटना में यह भी देखा जा सकता है कि इन चोरों को बिल्कुल भी किसी का डर और भय नहीं है क्योंकि दिन दहाड़े बस स्टैंड के पास से बकरी को चुरा लिया
पीड़ित नन्हे खा ने सुरखी थाना पहुंचकर 9 सितंबर को इस मामले की शिकायत भी की थी रिपोर्ट में उन्होंने बताया था कि उनके पास चार बकरी और एक बकरा है रोजाना की तरह उन्हें चरने के लिए छोड़ दिया गया था लेकिन जब दिन भर में बकरी वापस नहीं आई तो उसकी तलाश की, कोई सुराग नहीं मिला इस बकरी की कीमत नन्हे खा के मुताबिक करीब 25000 है वही अब इसके वीडियो भी सामने आए यह घटना पास में लगी दुकान के कमरे में कैद हुई है