सागर नगर निगम के नए भवन का लोकार्पण 25 सितंबर को नहीं होगा
सागर नगर निगम के नए भवन का लोकार्पण 25 सितंबर को नहीं होगा
सागर के खेल परिसर के सामने बने नगर निगम सागर के नए भवन यानी सिटी गवर्नेस सेंटर भवन का लोकार्पण 25 सितंबर को नहीं होगा। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इसका लोकार्पण करने आने वाले थे। यह लोकार्पण अब अगले माह होगा। विधायक शैलेंद्र जैन ने बताया कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर प्रदेश भाजपा के निर्देश पर सदस्यता अभियान कार्यक्रम होना है।
27 सितंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्यातिथ्य में रोजनाल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव होना है। इसके कारण 25 सितंबर को होने वाला कार्यकर्ता पर्व का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मंत्री विजयवर्गीय का स्थगर आगमन अक्टूबर माह में होगा। तभी यह कार्यक्रम होगा।