सागर-पहले विरोध और फिर प्रशासन की सख्ती से हटाया अतिक्रमण

सागर जिले के राहतगढ़ में नगर परिषद ने अतिक्रमण मुहिम चलाई जिसमें भोपाल तिराहे पर फैले अतिक्रमण को हटाया गया तहसीलदार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुनील कुमार बाल्मीकि के निर्देश मार्गदर्शन में मुहिम शुरू की गई, इस दौरान कई दुकानदारों ने तो स्वेच्क्षा से अपना अवैध अतिक्रमण हटा लिया गया लेकिन कुछ दुकानदारों ने विरोध जताया उसके बाद भी निकाय ने सख़्ती से अतिक्रमण हटाया गया। तहसीलदार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुनील कुमार बाल्मीक ने बताया कि नगर राहतगढ़ के भोपाल तिराहे पर बेहताशा अतिक्रमण से सड़क सकरी हो गई थी

 

जिस कारण से अतिक्रमण की कार्यवाही की गई, खासकर यह मुख्य मार्ग है जो रायसेन से भोपाल और विदिशा से भोपाल बासौदा सड़क मार्ग को जोड़ता है यहाँ पर यातायात का दबाव सबसे अधिक रहता है। अतिक्रमण से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है आज दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती है जाम की स्थिति निर्मित होती है इसलिए नेशनल हाइवे रोड के दोनों और फैले अतिक्रमण को हटवाया गया होटल संचालको व दुकानदारों द्वारा सडक पर सामान ज़मा लेने  एवं दुकानों के आगे चद्दर सेट लगाने से वाहनों को निकलने में परेशानी होती थी जिसे हटाने के साथ साथ 11 दुकानदारों से 500/500 रुपये की चालानी कार्यवाही भी की गई अतिक्रमण हटाने के बाद चिन्हित स्थान पर चूने की लाइन भी डाली गई ताकि दूकानदार उक्त लाइने के बाहर दुबारा आकर अतिक्रमण ना करें अगर फिर भी कोई होटल संचालक या दुकानदार अतिक्रमण करेगा तो उसके खिलाफ चालानी कार्यवाही के साथ वैधानिक कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी अतिक्रमण कार्यवाही के दौरान पटवारी दिनेश राय उपयंत्री आकाश जैन स्वच्छता पर्यवेक्षक सुनील विश्वकर्मा राजस्व निरीक्षक महेश कुमार गौर एवं अतिक्रमण अमला मौजूद रहा


By - sagar tv news
25-Sep-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.