कॉलेज के बाहर छात्र-छात्राओ ने किया चक्काजाम,कॉलेज के गेट पर जमकर किया प्रदर्शन | sagar tv news |
मध्यप्रदेश के पन्ना में प्रधानमंत्री कॉलेज में शिक्षा के मंदिर में पढ़ने वाली छात्राओं को प्रोफेसर प्रताड़ित और ग़लत हरकतों के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। बतादें कि पन्ना जिले की पीएम श्री कॉलेज छत्रसाल की सैकड़ो छात्राओं ने आज पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के बाहर सड़क पर चक्काजाम कर दिया जिससे दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
वही जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व तहसीलदार के द्वारा किसी तरह उक्त प्रोफेसर के खिलाफ कार्यवाही का आश्वाशन देकर मामले को शांत करवाया गया। वही छात्राओं ने विवादित और सलिल चेट करने वाले प्रोफेसर विनय श्रीवास्तव को हटाने की मांग की है और कहा कि अगर 8 दिवस के अंदर कार्यवाही नही होती है तो इस से भी बड़ा उग्र आंदोलन किया जाएगा।
छात्राओं का आरोप है कि कॉलेज के विनय श्रीवास्तव प्रोफेसर आए दिन छात्राओं को येसे मैसेज एवं वीडियो गलत कमेंट्स करते हे। हेलो हाय बेबी बोलते है एवं अपने चैनल को लाइक और सब्सक्राइब करने को बोलते हे।इसके अलावा किताबो को लेकर लगातार कई सालों से परेशान कर रहै है।
उनकी हरकतों को लेकर कॉलेज की छात्र छात्राएं कई बार-बार आवेदन देकर प्राचार्य को सूचित कर कार्यवाही की मांग कर चुके है लेकिन आज दिनांक तक किसी भी प्रकार की प्रोफेसर के प्रति कोई कार्यवाही न होने से प्रोफेसर के हौसले बढ़ गए है। जिससे आज कॉलेज की छात्राओं ने विद्यार्थी परिषत के तत्वाधान में चक्काजाम किया।बताते चलें की दो दिन पहले एनएसयूआई के द्वारा ज्ञापन देकर प्रदर्शन किया गया था।