Sagar - CM के आने से पहले ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, जानिए कौन सा रास्ता बंद रहेगा कौन चालू.
सागर जिले में रोजगार की दृष्टि से 16 साल बाद एक बड़ा कार्यक्रम रीजनल इण्ड्रस्ट्रियल कॉनक्लेव के रूप में किया जा रहा है 27 सितंबर को पीटीसी ग्राउंड में देश भर के करीब 3 हजार उद्योगपतियों के शामिल होने की संभावना है, मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल होंगे इस कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है, जिसमें शहर कई मार्गों पर अब आगमन पूरी तरह से रोक दिया गया है, जो सुबह 9:00 बजे से लेकर जब तक कार्यक्रम चलेगा तब तक के लिए रहेगा किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए आप इन मार्गों पर भूलकर भी ना जाए,
जिन रास्तों को आम जनता के लिए बंद किया गया है उनमें सिविल लाईन चौराहा से पीली कोठी की ओर रास्ता प्रमुख रूप से हैं जहां आवागमन प्रतिबंधित रहेगा । इमानुअल स्कूल तिराहा से पहलवान बब्बा की ओर जाने वाला रास्ता आमजन को प्रतिबंधित रहेगा। कृष्णगंज तिराहा और एमएलबी स्कूल तिराहा से पहलवान बब्बा की ओर जाने वाला मार्ग बंद रहेगा,
झण्डा चौक से पीटीसी ग्राउण्ड वाला मार्ग आम आवागमन को प्रतिबंधित किया गया हैं, पीटीसी ग्राउण्ड मुख्य द्वार से एमएलबी स्कूल तिराहा से तहसीलदार बंगला तिराहा से पहलवान बब्बा मंदिर तक का मॉर्ग (मुख्य कार्यक्रम स्थल के चारों ओर का मार्ग) आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
अब लोगो के मन में सवाल होंगे कि जब यह रास्ते बंद कर दिए गए हैं और इन मार्गों से निकलने वाले लोग कहां से जाएं तो वह वैकल्पिक सड़क के रूप में सिविल लाईन से कटरा की ओर जाने वाले आमजन सिविल लाईन से केन्ट अथवा जिला पंचायत कार्यालय होकर कटरा की ओर आवागमन कर सकते है।
कृष्णगंज तिराहा से सिविल लाईन की ओर जाने वाले कृष्णगंज वार्ड होकर इमानुअल स्कूल से बीएसएनएल कार्यालय मार्ग होकर सिविल लाईन की ओर आवागमन कर सकते है।
एमएलबी स्कूल तिराहा एवं झण्डा चौक तिराहा से सिविल लाईन की ओर जाने वाले लोग, लाल स्कूल गोपालगंज से होकर काली चरण तिराहा से सिविल लाईन वाले मार्ग का उपयोग कर सकते है
वही जो जिले के प्रदेश के और प्रदेश के बाहर से आने वाले लोग हैं उनके वाहन पार्किंग के लिए अलग-अलग मैदान चिन्हित किए गए दिन में वह अपनी सुविधा अनुसार, वात्सल्य स्कूल ग्राउण्ड,
होमगार्ड कार्यालय ग्राउण्ड ,खेल परिसर के बाजू में स्थित ग्राउण्ड ,डीएफओ बंगला के पीछे ग्राउण्ड, इमानुअल स्कूल ग्राउण्ड में वाहन पार्किंग कर सकते हैं
यातायात पुलिस ने शहर वासियों से अपील की है कि इस दिन वीआईपी लोगों का मूवमेंट होने की वजह से इन सड़कों पर यातायात का दबाव रहेगा इसके चलते असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें तो यह बेहतर होगा