खेत पर काम करने के दौरान मां-बेटे के ऊपर गि-री आकाशीय बिजली और फिर घर नहीं पहुंच पाई
खेत पर काम करने के दौरान मां-बेटे के ऊपर गि-री आकाशीय बिजली और फिर घर नहीं पहुंच पाई
एमपी के विदिशा जिले के लटेरीतहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम भीलाखेड़ी में खेत पर काम करने के दौरानआकाशीय बिजली गिरने से मां और बेटे की जांचली गई। बताया जाता है कि मां और बेटे खेत पर काम करने के लिए गए थे। तभी शाम के समय अचानक बादल गरजे और आकाशीय बिजली गिरी जिससे दोनों मां-बेटे की जान चली गई। मृतक मां का नाम सेठानी यादव उम्र 40 वर्ष और मृतक बेटे का नाम बृजपाल यादव उम्र 13 वर्ष बताई जा रही है।
दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय चिकित्सालय भेज दिया गया था। साथ ही स्थानीय एसडीएम अनुभा जैन ने मृतको को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि देने की बात कही। अस्पताल में जब दोनों शव को लाया गया। तो परिजनों का रो-रो का बुरा हाल था। वही उक्त घटना में विदिशा सांसद और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक संवेदना व्यक्त की है।