सागर-निर्मला सप्रे को भाजपा ने चुनावी तैयारियों में जुटने को कहा ,अब तक क्यों नहीं दिया इस्तीफा

सागर जिले की बीना विधानसभा सीट नवरात्रि में रिक्त हो सकती है। यहां की विधायक निर्मला सप्रे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुकी है। पार्टी चाहती है कि बीना में दिसंबर तक चुनाव हो जाए, इसके चलते सप्रे को यह संकेत दिए गए हैं कि वे अगले महीने की शुरुआत में विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दें। सूत्रों की मानी जाए तो प्रदेश भाजपा चाहती है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी और मंत्री राम निवास रावत के इस्तीफे से रिक्त हुई विजयपुर विधानसभा के उपचुनाव के साथ ही बीना विधानसभा का भी उपचुनाव हो जाए। ऐसे में अब बीना विधानसभा सीट रिक्त करवाना होगी।
 
निर्मला सप्रे को संकेत दिए गए हैं कि वे चुनाव की तैयारियों शुरू कर दें। पार्टी से संकेत मिलते ही वे अपने क्षेत्र में सक्रिय हो चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उनके क्षेत्र में एक सभा कर चुके हैं और क्षेत्रों के विकास की कुछ घोषणाएं भी उन्होंने की थी। लोकसभा चुनाव के दौरान निर्मला सप्रे ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ भाजपा का मंच शेयर किया था। इसके बाद से ही उन्हें भाजपा का माना जा रहा है। भाजपा में शामिल होने पर निर्मला सप्रे की मांग रही थी कि बीना को जिला बनाया जाए, जबकि बीना से सटे हुए सागर जिले के ही खुरई के लोगों की भी मांग है कि खुरई को जिला बनाया जाए। मुख्यमंत्री के बीना दौरे से पहले सरकार ने संभाग और जिलों का परिसीमन फिर से करने का ऐलान कर दिया। इसके चलते बीना जिला बनना फिलहाल अटक गया है। ऐसा माना जा रहा है कि अपनी मांग पूरी नहीं होने के कारण निर्मला सप्रे ने अब तक इस्तीफा नहीं दिया।
 
 
 

By - sagar tv news
27-Sep-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.