चेकिंग के दौरान जब आरोपी बोले ने लगे पुलिस से हमारा चालान काट दो फिर निकली ये कहानी sagar tv news
एमपी के अनूपपुर बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत डोंगरियाकला तिराहे मे वाहन चेकिंग दौरान दो मोटरसायकल चेकिंग प्वाइंट मे चालकों पर संदेह होने पर मोटरसायकल चालक और उसके साथी के पास रखे सामान की तलाशी ली गई। जिस पर पिट्ठू बैग मे अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जिसका कुल वजन 05 किलो 600 ग्राम कीमती करीब 45000 रुपये (पैंतालिस हजार) का होना पाया गया। साथ ही दो मोटरसायकल एवं तीन नग मोबाइल जप्त किये गए।
जिसकी कुल कीमती 171000 (एक लाख एकहत्तर हजार) रुपये करीबन का मसरुका जप्त की गई। घटना विवरण 8/20 बी एन डी पीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर तीनों आरोपी को माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गए।आम तौर पर लोग यातायात नियमों का उलंघन कर चालान न काटने के लिए आग्रह करते हैं। लेकिन दोनों लोगों ने चालान कटवाने का आग्रह किया। तो पुलिस को शक हुआ। उनके सामान की तलाशी ली गई।
एक बाइक के पास मिले पिट्ठू बैग में अवैध गांजा मिला। जिसका कुल वजन 5 किलो 600 ग्राम था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों के पास 2 बाइक और 3 मोबाइल जब्त किए हैं। इस तरह कुल 1 लाख 71 हजार का सामान जब्त किया गया है। ये लोग गांजा बिजुरी और रामनगर थाना क्षेत्र में बिक्री के लिए लेकर जा रहे थे।