सागर में ओला एविएशन बहुत जल्द एयरपोर्ट निर्माण का काम शुरू करेंगी | sagar tv news |

 

सागर। हमारा संभागीय मुख्यालय सागर अब बदल रहा है। 27 सितंबर, शुक्रवार का दिन सागर के लिए उपलब्धियों से भरा रहा। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन के लगातार प्रयासों से हमारा सागर अब महानगर की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। शुक्रवार को नगर के पीटीसी ग्राउंड पर मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में सागर सहित पूरे जिले और बुंदेलखंड को बहुत कुछ मिला है। विधायक शैलेंद्र जैन ने बताया कि शुक्रवार का दिन हम सभी के लिए बहुत उपलब्धिपूर्ण रहा।

 

 

 

हमारे कॉन्क्लेव की सफलता का अंदाजा हम इसी बात से लगा सकते हैं कि ग्वालियर और जबलपुर से ज्यादा निवेश हमारे सागर में हुआ है। मुख्यमंत्रीजी की सह्र्दयता से सागर अब बहुत जल्द एयर कनेक्टिविटी से जुड़ने जा रहा है। अब सागर में बहुत जल्द एयरपोर्ट का निर्माण शुरू किया जाएगा। ओला एविएशन ने सागर सहित प्रदेश में चार एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव दिया है, जिसमे सागर के एयरपोर्ट का निर्माण सबसे पहले शुरू किया जाएगा इसमें सागर में 450 करोड़ का निवेश किया जाएगा। इससे सागर के विकास को पंख लगेंगे।

 

 

 

उन्होंने बताया कि सागर में चांदी के कार्य का मार्केट है। बहुत बड़ी संख्या में चांदी का कार्य करने वाले व्यापारी और कारीगर हैं यह सभी एक स्थान पर बैठकर कार्य कर सके इसके लिए सिल्वर क्लस्टर का निर्माण किया जाएगा। यह कार्य औद्योगिक विकास निगम कराएगा, जिसमें एक मशीन और भवन की आवश्यकता होगी इसमे 100 करोड़ रूपए का निवेश होगा। यह कार्य एक वर्ष के अंदर शुरू हो जाएगा, इसके अलावा मसवासी ग्रंटमें 1300 करोड़ रूपए की लागत से इंडस्ट्रियल कॉरिडोर निर्माण किया जा रहा है,

 

 

हमारे कुटीर एवं लघु उद्योग के लिए भी सैकड़ों करोड़ का निवेश किया गया है इससे हमारे प्राचीन उद्योग जैसे- बीड़ी उद्योग,अगरबत्ती उद्योग और छोटे छोटे स्थानीय उद्योगों को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से हम कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा पैरामाउंट केबल निर्माण इकाई भी लगाई जा रही है। इसमें सागर में 250 करोड़ का निवेश किया जाएगा जिसमे न्यूनतम 300 लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने बताया हमने एक प्रयास किया है कि हमारा बुंदेलखंड का युवा अपने आइडियाज लेकर आए हम उसे प्लेटफार्म देकर उनके आइडियाज को अमली जामा पहनाने का काम करेंगे,

 

 

इस कार्यक्रम में सागर और सागर के आसपास की हमारी युवा पीढ़ी की उपस्थिति और उत्साह देखकर ऐसा लगता है कि अब जब हम अपनी अगली डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्री कॉन्क्लेव करेंगे तो हमारे अनेकों उद्योग शुरू हो चुके होंगे और और भी बड़ी संख्या में युवा साथी हमारे पास आकर अपने आइडियाज को सफलता में बदलेंगे।

 

 

 


By - sagar tv news
28-Sep-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.