Sagar- तीन मंजिला भवन पर कब्जा,भाजपा नेता के भाई ने मीडिया के सामने बताई सच्चाई | sagar tv news |
सागर में रेलवे से रिटायर्ड कर्मचारी और उनकी बेटियों ने भाजपा नेता नवीन भट्ट के भाई पर तीन मंजिला मकान की धोखे से रजिस्ट्री कराने और घर से निकालने के आरोप लगाए थे इसके चार दिन बाद भाजपा नेता के छोटे भाई अनूप भट्ट मीडिया के सामने आए, अनूप ने सारे आरोपों को निराधार बताते हुए रजिस्ट्री से संबंधित दस्तावेज दिखाएं हैं साथ ही उन्होंने बताया कि अनुबंध होते समय और रजिस्ट्री के समय रजिस्ट्रार बेचने वाले से यह बात कंफर्म करता है कि वह अपनी चीज को बेच रहा है या नहीं इसके बाद ही रजिस्ट्री होती है
धर्मश्री क्षेत्र के अतिशय कॉलोनी में रहने वाले हरिशंकर शर्मा और उनकी बेटियों ने जो आरोप लगाए हैं तो बता दें कि 1659000 में मकान खरीदा है लेकिन रजिस्ट्री से 6 महीने पहले ढाई लाख देकर अनुबंध किया था जब रजिस्ट्री हुई थी तो करीब साढे 5 लाख का मेन गोल्ड लोन लिया था आधे पैसे चेक से और आधे नगर दिए थे, और जो धोखे से रजिस्ट्री की बात कर रहे हैं तो वह खुद रेलवे से रिटायर्ड कर्मचारी हैं उनका बेटा कई फाइनेंस कंपनियों में काम कर चुका है तो ऐसा कैसे हो सकता है आप खुद सोच सकते हैं
दरअसल अंबेडकर वार्ड के धर्मश्री के अतिशय कॉलोनी में हरिशंकर शर्मा का तीन मंजिला भवन है जिसे उन्होंने करीब 1 साल पहले बेच दिया था अनूप के मुताबिक तब से वह किराए से वहा रह रहे थे अब मैं शिफ्ट होना चाहता हूं इसलिए मैंने मकान खाली करने को कहा तो उन्होंने लालच के चक्कर में इस तरह की शिकायत की वहीं उनकी बेटियों ने जो भाजपा नेता के भाई होने को लेकर जो शब्द कहे हैं वह ठीक नहीं है क्योंकि वह खुद भाजपा महिला मोर्चा में है,
अनूप भट्ट की तरफ से कलेक्टर एसपी के लिए यह सभी साथियों के साथ शिकायत या आवेदन दिया है और हरिशंकर शर्मा से मकान खाली कराने की गुहार लगाइ हैं