सागर से गुजरने वाली भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस दस दिन बंद रहेगी, यात्री होंगे परेशान
सागर से गुजरने वाली भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस दस दिन बंद रहेगी, यात्री होंगे परेशान
सागर से गुजरने वाली भोपाल बिलासपुर ट्रेन को लेकर फिर बड़ा अपडेट समाने आया है, एक बार फिर इस ट्रेन को निरस्त किया जा रहा है, भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस 30 सितंबर से 12 अक्टूबर तक ट्रेन की आवाजाही बंद रहेगी, बता दे की पंद्रह दिन पहले ही इस ट्रेन को करीब 20 दिन बंद रखने के बाद शुरू किया गया था लेकिन 15 दिन बाद फिर इसे निरस्त करने की जानकारी सामने आ रही है, इसकी वजह से सागर, मकरोनिया, बीना, खुरई, पथरिया, दमोह सहित अन्य स्टेशन से सफर करने वाले मुसाफिरों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, अधिंकाश यात्री मजदूरी करने वाले या जो छोटे रेलवे स्टेशनों से यात्रा करते है उन्हें ज्यादा परेशानी होगी,
बताया जा रहा है कि बिलासपुर रेल मंडल के वीरसिंहपुर स्टेशन को तीसरी रेल लाइन से जोड़ने के लिए वीरसिंहपुर यार्ड मॉडिफिकेशन कार्य के चलते बिलासपुर-भोपाल ट्रेन को 10 दिनों तक निरस्त किया जा रहा है।
इसके पहले भोपाल बिलासपुर एक्सप्रेस 26 अगस्त से 14 सितंबर तक ट्रेन बंद रही, करीब 15 दिन तक ट्रेन सही चलाई गई, इसके बाद एक बार फिर ट्रेनों को निरस्त किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस 30 सितंबर से 10 अक्टूबर 2024 तक, भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस 2 से 12 अक्टूबर 2024 तक निरस्त रहेगी। साथ ही ट्रेन दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस 6 अक्टूबर 2024, अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस 7 अक्टूबर 2024 को निरस्त रहेगी।