सागर में दुनिया सबसे गरीब परिवार, सालभर में करता दो रूपये की कमाई | sagar tv news |
सागर के बंडा में अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां तहसील कार्यालय से एक शख्स का मात्र 2 रुपए सालाना इनकम सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया। प्रमाण पत्र तहसीलदार के हस्ताक्षर के बाद जारी हुआ है। प्रमाण पत्र पर जनवरी 2024 में बनाया गया है। मामला तब सामने आया, जब सोमवार को सोशल मीडिया पर यह सामने आया। इसमें परिवार की आय सिर्फ 2 रुपए दर्शाई गई है। बंडा तहसीलदार महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मामला सामने आया है। मेरी पदस्थापना से पहले का है। आय प्रमाण पत्र की जांच करा रहे हैं।