Sagar-शिवसैनिकों ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के विरोध में बीसीसीआई का पुतला दहन किया
Sagar-शिवसैनिकों ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के विरोध में बीसीसीआई का पुतला दहन किया
शिवसैनिकों ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के विरोध में बीसीसीआई का एमपी के सागर के सिविल चौराहा पर पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। इसके पूर्व शिवसैनिको ने कालीचरण चौराहे से बांग्लादेश के खिलाफ़ रैली निकाली। जो पुतला दहन में तब्दील हुई। जिसमे बांग्लादेश के खिलाफ़ शिवसेनिको जमकर नारेबाजी करते हुऐ प्रदशन किया। ज्ञात है की 6 अक्टूबर क़ो प्रदेश के ग्वालियर में बांग्लादेश की क्रिकेट टीम T20 मैच खेलने आ रही है। जिसका शिवसेना संगठन प्रदेशव्यापी आंदोलन कर रहा है।
शिवसेना उप राज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने कहा जिस बांग्लादेश में हजारों हिन्दुओं की हत्या कर उनके घऱ जलाए सभी हिन्दू मंदिरों क़ो तोड़कर हिन्दू आस्था क़ो आघात पहुंचाया उस देश की क्रिकेट टीम का प्रदेश सरकार रेड कारपेट बिछाकर स्वागत कर रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव यदुवंशी होकर भी यह भूल गए की बांग्लादेश में कट्टरपंतियो ने जन्माष्टमी के दिन बड़ी संख्यां में राधा कृष्ण जी के मंदिर तोड़े थे। शिवसेना जिला प्रभारी विकास यादव ने कहा की देश और प्रदेश में भाजपा हिंदुओ की सरकार कही जाती है।
लेकिन हिंदुओ का नरसंहार करने वाले बांग्लादेश क्रिकेट टीम को गले लगाकर हिंदू हितों की अनदेखी कर रहें है । अगर बांग्लादेश और भारत का मैच रद्द नहीं किया जाता है। तो शिवसैनिक़ो ने जिस तरह मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच खुद दी थी। उसी तरह ग्वालियर के माधव राज सिंधिया स्टेडियम में इतिहास दोहरा देंगे।