लगातार बारिश के कारण सोयाबीन और धान की खेती से गरीब किसानों की हालत हुई खराब
लगातार बारिश के कारण सोयाबीन और धान की खेती से गरीब किसानों की हालत हुई खराब
एमपी के विदिशा जिले की लटेरी तहसील केन ग्राम पंचायत तिलोनी सहित आसपास के क्षेत्र में भारी बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है। अब किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। महिला किसानों का कहना है कि यह बारिश का पानी सोयाबीन की फसल पर कहर बनकर टूटा है। जिससे कम समय में आने वाले सोयाबीन की फसल लगभग पूरी तरह से खराब हो चुकी है। जो अन्य वैरायटी की हरि फली में अंकुरित हो चुकी है। वही काटी जा चुकी फसल को भी भारी नुकसान हुआ है। हवा और बारिश से कई जगह धान की फसल भी आड़ी हो चुकी है।
किसानों का कहना है कि सोयाबीन की फसल को इस बारिश से सबसे ज्यादा अधिक नुकसान हुआ है। प्रशासन उनकी फसलों का सर्वे नही करा रहा है। खराब फसलों का उनको मुआवजा राशि मिलना चाहिए। किसानों द्वारा बीमा कराया गया था। बीमा कंपनी का टोल फ्री नंबर भी अभी नहीं लग रहा है। लगातार बारिश से सोयाबीन की फलिया भी अंकुरित देने लगी है। और कुछ फलियों में फफूंद लग गई है।
जिससे उनकी मंडी में भी अच्छा भाव नहीं मिल पाएगा। किसानों की फसल का प्रधानमंत्री फसल बीमा के तहत बीमा किया जाता है। अब बीमा कंपनी से उनकी बात नहीं हो पा रही है। वहीं किसान की भी शिकायत दर्ज भी नहीं कर पा रहे हैं। और टोल फ्री फोन लगा भी जाता है। तो सर्वर की समस्या बात कर कंपनी द्वारा किसानों की शिकायत दर्ज नहीं की जा रही।