सागर- नवरात्रि में धूम मचाने आ रहा है ग्रीन गरबा नाइट देखिए कैसी चल रही प्रतिभागियों की तैयारी
नवरात्रि का पर्व शुरू होते ही सागर में गरबा की धूम देखने को मिलेगी, पिछले 13 सालों से ग्रीन गरबा नाइट के द्वारा भी भव्य और दिव्या आयोजन करवाया जाता है इस बार फिर इसकी तैयारी शुरू हो गई है प्रतिभागियों के द्वारा पिछले एक महीने से जमकर प्रैक्टिस की जा रही है यह गरबा तिलकगंज स्थित राम सरोज होटल के परिसर और मकरोनिया में आयोजित किया जाएगा, 6 अक्टूबर से होने वाले चार दिन के गरबा महोत्सव को लेकर प्रतिभागियों में काफी एक्साइटमेंट है उनके द्वारा एक-एक हफ्ते पहले से ही लहंगा चुनरी बुकिंग कर ली गई है ब्यूटी पार्लर में मेकअप के लिए भी अपने नंबर लगा दिए गए हैं साथ ही गरबा की जो थीम रहेगी उसके हिसाब से भी तैयारी की गई है प्रतिभागियों ने बताया कि बी चार-चार घंटे तक प्रैक्टिस कर रहे हैं कई बच्चियों तो 8 किलोमीटर 10 किलोमीटर दूर से इस गरबा में शामिल होने के लिए आ रही हैं
ग्रीन गरबा नाइट के आयोजन शैलेश नामदेव ने बताया की अब यह सागर का गरबा बन चुका है बुंदेलखंड से जुड़े लोक नृत्य यहां से जुड़ी परंपराओं और कुछ खास संदेश इस महोत्सव के माध्यम से हम लोगों के द्वारा किए जाते हैं तैयारी अपने अंतिम दौर में पहुंच गई हैं कुछ ही दिन में यह महोत्सव शुरू होने वाला है
समाजसेवी शैलेश केशरवानी ने बताया कि होटल राम सरोज पैलेस और ग्रीन गरबा नाइट के संयुक्त तत्वाधान में यह आयोजन हो रहा है जिसमें महोत्सव में सेलिब्रिटी को बुलाने की तैयारी चल रही है मंत्री के द्वारा इसका उद्घाटन किया जाएगा