Sagar- चालान काटने की बजे अचानक गुलाब के फूल क्यों बांटने लगी पुलिस, देखिए
Sagar- चालान काटने की बजे अचानक गुलाब के फूल क्यों बांटने लगी पुलिस, देखिए
चौक चौराहा पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस के द्वारा चालान काटे जाते हैं लेकिन मंगलवार को सागर में कुछ अलग ही नजारा दिखाई दिया जहां नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को यातायात पुलिस के द्वारा गुलाब के फूल देकर सम्मान किया गया साथ ही जो लोग हेलमेट नहीं लगाए थे सीट बेल्ट नहीं बंधे थे टू व्हीलर पर तीन सवारियां थी उनको समझाइस दी और आगे से यातायात नियमों का पालन करने को कहा यातायात डीएसपी मयंक चौहान ने अपने स्टाफ के साथ सिविल लाइन चौराहे पर गुलाब के फूल वितरण किए वहीं इसके अलावा कटरा क्षेत्र और मकरोनिया में भी गांधीगिरी दिखाई,
हेलमेट पहले बाइक चालकों को गुलाब के फूल वितरन कर उन्हें प्रोत्साहित करते देखें गए, वहीं वाहन चालको से जब बात की गई तो उन्होंने पुलिस की इस मुहिम की सराहना की।
बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में यह मुहिम शुरू की है जिससे हेलमेट के प्रति जागरूकता भी आएगी और जो हेलमेट नही लगाते उनको भी एक संदेश मिलेगा जिससे ऐसे वाहन चालक भी प्रेरित होंगे और हेलमेट का उपयोग करेंगे।
हेलमेट धारण कर वाहन चलाने वाले लगभग 200 आम नागरिकों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया एवं बिना हेलमेट वाहन चालकों को हेलमेट धारण करने के प्रति जागरुक किया गया । साथ ही उन स्थानों पर आम नागरिकों को सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरुक किया जाकर वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करने, सीट बेल्ट धारण करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, तेज गति से वाहन न चलाने, वाहनों में HSRP नम्बर प्लेट लगाये जाने एवं अन्य यातायात नियमों के बारे में सभी को जानकारी दी गई ।