Sagar-परकोटा और चकराघाट पर प्राचीन किले की दीवार पर अवैध अतिक्रमण नोटिस, 7 दिन में हटाने की हिदायत

 

Sagar-परकोटा और चकराघाट पर प्राचीन किले की दीवार पर अवैध अतिक्रमण नोटिस, 7 दिन में हटाने की हिदायत

 

 

 

सागर नगर निगम ने परकोटा और चकराघाट स्थित किले की दीवार से लगकर बगैर अनुमति अवैध रूप से अतिक्रमण कर भवन निर्माण करने वालों को नोटिस जारी किए हैं। 23 लोगों को नोटिस जारी कर निगम ने 7 दिन में अतिक्रमण हटाने की बात कही है। नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देश पर उपायुक्त ने नोटिस जारी करते हुए लिखा है कि क्षेत्रीय उपयंत्रियों द्वारा किए गए स्थल निरीक्षण अनुसार परकोटा और चकराघाट वार्ड में स्थित प्राचीन किले की दीवार, पुलिस ट्रेनिंग कालेज मुख्य गेट से लेकर सिटी कोतवाली के पीछे तक नगर पालिक निगम की बिना अनुमति के भवन निर्माण किया गया है।

 

 

 

साथ ही किले की दीवार से लगकर किए गए निर्माण पर किले की दीवार जर्जर हो जाने से अचानक कभी भी गिर जाने से उक्त भवन में रहने वाले लोगों के साथ दुघर्टना घटित होने की संभावना है। अतः स्वामित्व संबंधी दस्तावेज और मानचित्र नगर पालिक निगम कार्यालय में परीक्षण के लिए दिन के अंदर प्रस्तुत करें। दुघर्टना की संभावना को देखते हुए किले की दीवार से लगकर किए गए निर्माण को 7 दिन में हटा लें। ऐसा नहीं करने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही निगम की टीम अतिक्रमण हटाएगी। नगर निगम ने राजकुमारी पति रविशंकर केशरवानी, हरदास बल्द जगन्नाथप्रसाद दुबे, राजेन्द्र, अनिल, अरूण, अखिलेश बल्द कैलाश चंद जैन, जामा मस्जिद ट्रस्ट कमेटी जामा शापिंग काम्पलेक्स तीनबत्ती, जमनाप्रसाद बल्द मूलचंद चौधरी, शैलेन्द्र गुप्ता, कृष्णकुमार बल्द सतीश सोनी,

 

 

 

 

हीरेश बल्द सतीश सोनी, रोहित बल्द सुशील सोनी, गुफरान बल्द अनवर खान, मोहम्मद मुबीन बल्द मोह. मुबारक, रोहित बल्द आनंद बाल्मीकि, बलबीरसिंह बल्द गोविंदसिंह राजपूत, अभि नगाइच, राकेश जैन, अंकित जैन बल्द सुरेन्द्र कुमार जैन, अमित बल्द नर्मदाप्रसाद ददरया, शब्बीर बल्द मोहसिन हुसैन, महेन्द्र बल्द मूलचंद सोनी, भोले बल्द शालिकराम चौरसिया, अध्यक्ष देवराम लाला मंदिर, अयोध्यावासी स्वर्णकार समाज, रेखाबाई पत्नी मूलचंद बड़ोन्या, प्रीति बल्द राजेश वैसाखिया, अभय बल्द योगेश गंगेले को नोटिस जारी किए हैं। इसके साथ ही नगर निगम के संबंधित उपयंत्री निरीक्षण कर अतिक्रमण करने वाले अन्य व्यक्तियों को नोटिस देने की कार्रवाई करेंगे।


By - sagaetvnews
04-Oct-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.