Sagar- माता को चुनरी चढ़ाने एक साथ निकला पूरा गांव, देखिए चुनरी यात्रा की भव्य तस्वीरें
शारदेय नवरात्रि के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन चल रहा है। पूरा माहौल भक्ति में नजर आ रहा है। नवरात्रि के तीसरे दिन सागर के जैसीनगर के बावड़ी मुहाल हनुमान मंदिर से गाजे -बाजे अखाड़े के साथ भव्य चुनरी यात्रा प्रारंभ हुई। चुनरी यात्रा में बड़ी संख्या में महिला पुरुष व युवा हाथो मैं चुनरी थामे जय माता दी के जयघोष लगाते हुए चल रहे थे। वही रथ पर मां दुर्गा की सजीव झांकी सजाई गई थी। चुनरी यात्रा विभिन्न मार्गो से होती हुई गेंहूरास चौराहे पहुंची जहां अखाड़े के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कर्तव्य दिखाएं व नगरवासियों ने फूल बरसा कर चुनरी यात्रा का भव्य स्वागत किया
चुनरी यात्रा आगे बढ़ते हुए आठिया कृषि फार्म हाउस स्थित मां हरसिद्धि मंदिर पहुंची,जहां माँ हरसिद्धि को 151 मीटर चुनरी अर्पित कर क्षेत्र वासियों की सुख समृद्धि की कामना की गई। आठिया कृषि फार्म के संचालक नरेन्द्र आठिया द्वारा भक्तों को खीर का प्रसाद वितरण किया।