Sagar -भागवत कराने गए परिवार के पड़ोसी ने किया था खेल, पुलिस ने लिया 3 दिन की डिमांड पर
Sagar -भागवत कराने गए परिवार के पड़ोसी ने किया था खेल, पुलिस ने लिया 3 दिन की डिमांड पर
सुरखी थाने के बिलहरा चौकी चौकी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों को माल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया साथ ही अन्य चोरियों में भूमिका पाए जाने पर न्यायालय के समक्ष रिमांड मांग की जहां से न्यायालय ने तीन दिन के लिए दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा है
बिलहरा चौकी प्रभारी अभिषेक पटेल ने जानकारी देते हुए बताया ग्राम बम्होरी के राजकुमार दुबे का परिवार 23 सितंबर को भागवत कार्यक्रम में शामिल होने बरमान गया था भाई 24 सितंबर की रात 9:00 बजे घर वापस आए तो घर के ऊपर वाले कमरे का ताला टूटा था अंदर कमरे में देखा तो लोहे की अलमारी का भी कुंदा टूटा मिला अलमारी का सामान बिखरा था नगदी और और सोने चांदी के जेवरात को कोई अज्ञात चोर ले गया था,इसके बाद राजकुमार दुबे ने सूचना बिलहरा चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज किया।
सागर एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई जिसमें पुलिस ने वैज्ञानिक साक्षय के आधार पर बिलहरा के संदेही करण पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमें उसने चोरी करना स्वीकार किया साथ ही उसने अपने साथी दीपेश पटेल निवासी बेलढाना थाना देवरी का भी नाम बताया इसके बाद पुलिस ने दीपेश को भी गिरफ्तार किया साथ ही दोनों के कब्जे से चोरी गया माल बरामद किया.
पुलिस पूछताछ में दोनों से अन्य चोरियों के संबंध में भी जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को लेकर न्यायालय से रिमांड की मांग की जिस पर न्यायालय ने दोनों आरोपियों को तीन दिन की डिमांड पर बिलहरा चौकी पुलिस को सौपा है।