खाद के लिए किसान हो रहा परेशान,रात दो बजे से लग रहा लाईन में,कृषि मंत्री के गृह जिले का मामला

 

मध्यप्रदेश सरकार के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना के गृह जिला मुरैना में किसान खाद के लिए परेशान हो रहे है। जिले में पिछले एक हफ्ते से खाद की जबरदस्त मांग बनी हुई है। किसान सुबह से ही खाद बिक्री केंद्रों के बाहर लाइनों में लग रहे हैं। उसके बावजूद किसानो की मांग के अनुरूप खाद नहीं मिल पा रहा है। कृषिउपज मंडी स्थित खाद वितरण केंद्र के बाहर आज सोमवार को बड़ी संख्या में किसान खाद लेने के लिए पहुंचे। इसमें महिलाएं भी शामिल थी। खाद के लिए टोकन बांटना शुरू ही किया। लेकिन तब तक किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया।

 

 

 

हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीम और तहसीलदार ने पुलिस की निगरानी में टोकन वितरित करवाए गए।आपको बता दें कि, शनिवार और रविवार का अवकाश होने के चलते आज अलसुबह से ही खाद वितरित केंद्रो पर किसानों की लंबी कतारे लगी हुई हैं। खाद के लिए किसान रात 2 बजे से ही लाइन में लग जाते हैं। उसके बाद 200 से 300 किसानों को ही सिर्फ टोकन मिलते हैं और फिर टोकन बांटना बंद कर दिया जाता है। यह सिर्फ जिला मुख्यालय पर ही नहीं बल्कि तहसील मुख्ययल पर भी हो रहा है। जिससे कई किसान तो बिना टोकन लिए ही लौट जाते हैं। और दूसरे दिन टोकन के लिए लाइन में लगते है।

 

 

 

इसमें कई किसान तो ऐसे हैं जो पिछले चार दिन से खाद के लिए भटक रहे हैं। हालांकि टोकन मिलने के बाद भी इन लोगों की मुसीबतें कम नहीं होती बल्कि फिर इन्हें खाद के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती हैं। ऐसे में किसानो की रवि की फसल का सीजन है। उन्हें खाद की सख्त जरूरत है। क्योंकि पहले से ही किसान खरीफ की फसल को अति बारिश के चलते नही के पाए है। यही वजह है कि वह खाद के लिए सुबह से ही जद्दोजहद कर रहे हैं। जिससे वह रवि की फसल को हाथ में ले सके। खाद को लेकर के दोनारी गाँव के किसानों का कहना है कि, कर्मचारियों की लापरवाही है। वह खाद को ब्लैक में स्टॉक कर रहे हैं।

 

 

 

 

सरकार को यह अधिकारी और कर्मचारी यूं ही बदनाम कर रहे हैं। सरकार के द्वारा तो खूब खाद भेजा जा रहा है। लेकिन यह लोग अपने लोगों को चुपचाप से टोकन दे देते हैं। इनके लिए कोई लाइन नहीं है। लाइन में लगकर तो हम चार-चार दिन से परेशान हो गए, लेकिन अभी तक टोकन भी नहीं मिला है। उधर इस पूरे मामले को लेकर के एसडीएम भूपेंद्र सिंह का कहना है कि, खाद की कोई कमी नहीं है पर्याप्त मात्रा में खाद है।

 

 

 

 

लेकिन भीड़ अधिक हो जाने के चलते कुछ देर के लिए टोकन वितरित करना बंद कराया गया था। और अब पुलिस की निगरानी में टोकन बटने जा रहे हैं। जहां तक हंगामा की बात है तो किसानों ने कोई ऐसा हंगामा नहीं किया। आज कुछ कड़क धूप थी इसलिए अब इस टीनसेट में टोकन बांटे जाएंगे। वहीं इस मामले में कृषि मंत्री का कहना है की मुरैना में खाद की कोई किल्ल्त नहीं है खाद पर्याप्त है।

 

 

 

 


By - sagar tv news
07-Oct-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.