टाईगर रिजर्व से आई खुशखबरी,बाघिन पी-141 ने दिया 4 शावकों को जन्म | sagar tv news |
देश दुनिया में मध्यप्रदेश का पन्ना टाइगर रिजर्व बाघो की तेजी से बढ़ती हुई। संख्या के लिए जाना जाता है। पन्ना टाईगर रिजर्व में एक बार फिर नन्हे शावकों की किलकारी गूंजी है। बतादें कि यहां बाघिन पी-141 ने 4 शावकों को जन्म दिया पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों के दीदार करने पहुंचे पर्यटकों ने बाकायदा इसका वीडियो बना कर साझा किया है।
पिटीआर मे नये नन्हे मेहमान आने से पार्क प्रबंधन मे खुशी का माहौल बन गया हें और दशाहरे से पहले दशाहरे की कुसिया मनाई जा रही हें। पन्ना टाइगर रिजर्वेशन की फील्ड डायरेक्टर अंजना सुचिता तिर्की ने बताया की यह बेहद सुखद खबर है। पन्ना टाइगर रिजर्व बाघों के लिए अनुकूल है और बाघों की संख्या 90 के पार पहुंच गयी है।वही उन्होंने बताया कि चारो शावक स्वास्थ है जिनकी प्रबंधन के द्वारा सतत निगरानी भी की जा रही है।