सागर-पलक झपकते ही उदा देते थे सोना चांदी,पकड़ते ही 7 चोरियां कबूली | sagar tv news |
सागर के बिलहरा पुलिस ने पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में इन्होंने शहर समेत आसपास के क्षेत्रों से 7 चोरियां करना कबूला है। इनके पास से 8 लाख रुपए माल बरामद हुआ है।
25 सितंबर को बम्होरी गांव के रहने वाले राजकुमार दुबे ने बिलहरा पुलिस को चोरी की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि घर पर ताला लगाकर परिवार समेत बरमान गांव में नर्मदा घाट पर भागवत कथा करवाने चला गया था। 7 दिन बाद लौटा तो ताला टूटा मिला। चोर सोने-चांदी के गहने और नकदी ले गए हैं।
5 अक्टूबर को पुलिस ने बिलहरा के नांदिया मोहल्ला के रहने वाले 21 साल के करन पिता धनसिंह पटेल और बेलढाना के दिपेश पटेल को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया। पुलिस ने इन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड में उन्होंने शहर और आसपास 7 चोरियां करना कबूला। उन्होंने बताया कि तीन साथियों के साथ मिलकर उन्होंने वारदात की है। पुलिस ने आरोपियों के तीन साथियों को गिरफ्तार किया।
करन और दीपेश ने पुलिस को बताया कि ज्यादातर चोरियों सुरखी थाना क्षेत्र में की हैं। वारदात में शाजी गिरवर के रहने वाले पवन पटेल और रायसेन जिले के सिलवानी के रहने वाले राजेश गौंड और शिवनारायण उर्फ भोला गौंड भी शामिल थे। पुलिस ने अन्य तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने-चांदी के गहने, लैपटॉप और नकदी समेत 8 लाख रुपए का माल बरामद किया।