मंडी में मक्का फसल का उचित दाम नहीं मिलने पर किसानों आक्रोशित किया चक्काजाम
मंडी में मक्का फसल का उचित दाम नहीं मिलने पर किसानों आक्रोशित किया चक्काजाम
एमपी के खंडवा मंडी में मक्का की उपज के सही दाम नहीं मिलने पर नाराज किसानों ने खंडवा इंदौर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। किसानों ने कहा की कल तक जो मक्का 22 सो से 23 सो तक खरीदी गई वही आज 12 और 13 सो में खरीदी जा रही है। इसके विरोध में किसान मंडी से बाहर आकर सड़क पर चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर SDM मंडी सचिव सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और किसानों की समझाइए दी गई। किसानों ने बताया की खंडवा उपज मंडी में आज मक्का का उचित दाम नहीं मिला रहा है। कल मंडी में मक्का 23 सो रुपए प्रति क्विंटल के ऊपर बिका था, आज बारह सौ तेरह सौ रुपये का दाम मिल रहा है।
इसको लेकर चक्काजाम किया गया है। आज किसान काफी परेशान है उसकी उपज का उसे सही दम नही मिलने से लागत तक नही मिल पा रही है। चक्का जाम की सूचना मिलते ही खंडवा एसडीएम, मंडी सचिव और शहर के तीनों थाने के थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुचा। काफी मसक्कत के बाद समझाई दिए जाने पर किसान माने और चक्का जाम खत्म हुआ। मंडी सचिव ने मक्का के दामों को लेकर कहा कि मक्का में नमी के चलते कम दाम मिला रहा है अच्छी मक्का 2300 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर व्यापारी खरीद रहे है। आज भी मक्का का दाम अन्य जिलों की मंडी से खंडवा मंडी का दाम अधिक है।
वही चक्का जाम को लेकर खंडवा एसडीएम बजरंग बहादुर ने कहा कि किसानों कुछ लोगों ने मक्का के दाम को लेकर गलत अफवाह फैला दी थी की किसानों को व्यापारियों द्वारा संभव दिया जा रहा है उन्हें समझाइए देकर हकीकत बता दी गई है। समझाइए इसके बाद किसानों ने चक्का जाम भी खत्म कर दिया है।