Sagar - दशहरा के दिन यातायात व्यवस्था में रहेगा बड़ा बदलाव, कौन से रास्ते बंद, कौन से चालू देखिए

Sagar - दशहरा के दिन यातायात व्यवस्था में रहेगा बड़ा बदलाव, कौन से रास्ते बंद, कौन से चालू देखिए

 

 


सागर में 12 अक्टूबर दिन शनिवार को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। साथ ही दुर्गा विसर्जन चल समारोह निकाले जाएंगे। आयोजनों को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किए है।

 

 

 

शहर के व्यस्ततम कटरा बाजार, गुजराती बाजार, साबूलाल मार्केट, नमक मंडी, राधा तिराहा, तीन मढ़िया, भगवान गंज तिराहा पर ज्यादा भीड़ होती है। जिसे देखते हुए 12 अक्टूबर दोपहर 2 बजे से दुर्गा विसर्जन समाप्ति तक सभी तीन पहिया वाहन (जिसमें आटों भी शामिल हैं), चार पहिया वाहन, छह पहिया वाहनों का कटरा क्षेत्र में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, टू व्हीलर गाड़ियों की एंट्री शाम 5 बजे से या फिर झाकियों की स्थिति को देखते हुए प्रतिबंधित किया जाएगा।

 

 

 

प्रतिबंधित वाहन तीन मढ़िया, राधातिराहा, अप्सरा टॉकीज, विजय टॉकीज, मोतीनगर तिराहा, राहतगढ़ वन-वे से कटरा की ओर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा तीनबत्ती से कटरा मस्जिद तक सड़क के दोनों ओर किसी भी प्रकार के वाहन पार्क नहीं किए जाएंगे। भारी वाहनों का प्रवेश शहर के सभी प्रवेश मार्गों (बहेरिया चौराहा, लहदरा नाका, गल्ला मंडी चौराहा, भैंसा नाका, तिली रोड, बम्हौरी बायपास मार्ग, नरसिंहपुर बायपास मार्ग और अन्य प्रवेश मार्गों) से विसर्जन कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रतिबंधित रहेगा।

 

 

 


यातायात पुलिस ने कहा कि उपरोक्त प्रतिबंधित मार्गों पर कोई भी तीन पहिया और चार पहिया वाहनों का प्रवेश नहीं करेगा। कटरा से तीनबत्ती तक जो वाहन पार्क किए गए हैं। उन्हें हटाकर म्यूनिसिपल स्कूल के अंदर पार्क कराएं, नहीं तो ऐसे वाहनों को क्रेन से हटवाया जाएगा। जिससे वाहन में होने वाली संभावित क्षति की जिम्मेदारी वाहन मालिक की होगी। म्यूनिसिपल स्कूल में पार्क होने वाले वाहन दुर्गा विसर्जन के बाद ही बाहर निकल सकेंगे।


By - sagaetvnews
10-Oct-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.