Sagar-जैसीनगर में रावण दहन के 25वे साल पर आ रहे अंगना पधारो महारानी फेम मनीष अग्रवाल
Sagar-जैसीनगर में रावण दहन के 25वे साल पर आ रहे अंगना पधारो महारानी फेम मनीष अग्रवाल
12 अक्टूबर को देशभर में विजय दशमी पर रावण दहन के कार्यक्रम किये जाएंगे, सागर जिले की अलग अलग जगहों पर इस तरह के कार्यक्रमों को लेकर तैयारी शुरू हो गई है, जैसीनगर में रावण दहन का इस साल 25 वा वर्ष है जिसे भव्य रूप से मनाया जा रहा है, जिसमे अंगना पधारो महारानी मोरी शारदा भवानी फेम मनीष अग्रवाल भी भजन संध्या के लिए अपने ग्रुप के साथ आ रहे है, जैसीनगर के ब्लॉक ग्राउंड में दशहरा को 30 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा किया जाएगा,
वही कार्यक्रम की तैयारी का निरीक्षण करने जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत जैसीनगर पहुंचे आवश्यक दिशा निर्देश जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीराम सोनी सरपंच नंदलाल चढ़ार को दिए उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राउंड में साफ सफाई प्रकाश, पेयजल व्यवस्था और श्रद्धालुओं के बैठने की उचित व्यवस्था की जाए किसी भी श्रद्धालु को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आना चाहिए
हीरा सिंह राजपूत ने बताया कि उनके परिवार द्वारा लगातार 25 सालों से जैसीनगर में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इस साल जबलपुर के प्रसिद्ध कलाकार अंगना पधारो महारानी गीत प्रेम मनीष अग्रवाल अपनी टीम के साथ रंगारंग की प्रस्तुति देंगे उन्होंने सभी क्षेत्र वासियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।