सागर-धूमधाम से माता रानी का हुआ विसर्जन,मनमोहक माँ की प्रतिमाएं | sagar tv news |
प्रेम से बोलो जय माता दी सारे बोलो जय माता दी, शनिवार को सागर में हर बार की तरह इस बार भी विजयादशमी की धूम देखने को मिली। शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में विराजमान देवी जी की प्रतिमाओं का विधि विधान के साथ विसर्जन किया गया। सागर के ढाना स्थित बन्नाद पुल पर भी काफी संख्या में माता रानी का विसर्जन किया गया। पुल के दोनों घाटों पर वोलेंटियर्स तैनात किए गए थे,
जहां देवी प्रतिमाओं की आरती के बाद उनके द्वारा विसर्जित किया गया। बता दें कि घाट पर पानी कम होने की वजह से लोगों के नदी में जाने पर रोक टोक नहीं थी। जिससे किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। इसके अलावा बड़ी देवी प्रतिमाओं को देखते हुए छोटे पुल पर क्रेन की व्यवस्था भी की गई थी।
जहां क्रेन की मदद से छोटी बड़ी प्रतिमाओं को विधि विधान से विसर्जित मिया गया। इसके अलावा प्रशासन और नगर पंचायत ढाना के द्वारा घाटों पर चाक चौबंद व्यवस्थाएं की गई थी। सभी मुख्य जगहों पर पुलिस बल तैनात था।