Sagar-विधवा के पीएम आवास पर चला नपा का बुल्डोजर, जमीदोज कर दिया | sagar tv news |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि हर गरीब को छत मिले, लेकिन मध्य प्रदेश के सागर की नौकरशाही प्रधानमंत्री के सपने को चैलेंज कर रहे हैं, मामला सागर जिले के राहतगढ़ से सामने आया है, जहां तहसीलदार एवं प्रभारी सीएमओ सुनील कुमार वाल्मीकि ने अपने दलबल के साथ पहुंचकर एक विधवा महिला को मिले निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास को ही मिट्टी में मिला दिया, विधवा महिला ने अनुविभागीय अधिकारी के नाम ज्ञापन सोपते हुए न्याय की मांग की है,
मामला जरा यूं है कि राहतगढ़ नगर के वार्ड क्रमांक 12 निवासी रहूप कुरैशी को प्रधानमंत्री आवास योजना मैं स्वीकृति मिली इस दौरान पहली किस्त भी प्राप्त हुई, और 20 अक्टूबर 2020 को पति रहूफ कुरैशी का मृत्यु हो गई, इसके बाद समस्त प्रक्रिया के बाद प्रधानमंत्री आवास को पत्नी चांदबिया कुरैशी के नाम पर ट्रांसफर कर दिया गया, जिसका निर्माण बिजली ऑफिस के पीछे वार्ड क्रमांक 13 में किया जा रहा था,
निर्माणदीन मकान की लगभग 6 फीट दीवाल पूरी हो चुकी थी, तभी बीते 9 अक्टूबर को तहसीलदार एवं प्रभारी सीएमओ सुनील कुमार वाल्मीकि द्वारा दोपहर 1 बजे अपने दलबल के साथ जेसीबी लेकर पहुंची और विधवा महिला को मिले प्रधानमंत्री आवास (कुटी) जो की निर्माणधीन था उसे मिट्टी में मिला दिया, इस दौरान लोगों ने अधिकारियों को बताया भी यह घर कुटी है और एक विधवा महिला की है,
इस दौरान अधिकारियों ने लोगों की एक भी नहीं सुनी और विधवा महिला को घर बनने से पहले ही बेघर कर दिया, इस दौरान महिला ने अनुविभागीय अधिकारी के नाम ज्ञापन सोपते हुए मांग की है कि, अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई और हमें न्याय नहीं मिला तो हम हमारे दो बच्चे बड़े कदम उठा सकते है