सागर-विश्वविद्यालय हॉस्टल के पास तेंदुआ दिखा,वन विभाग और प्रबंधन हुआ अलर्ट | sagar tv news |
सागर विश्वविद्यालय के जंगलों घूम रहे तेंदुए को लेकर एक बार फिर खबर सामने आई है, इस बार तेंदुआ आर्यभट्ट हॉस्टल के बाहर सड़क पर चहल कदमी करते हुए दिखाई दिया है वीडियो सामने आने के बाद से एक बार फिर डर का माहौल बन गया है, आर्यभट्ट हॉस्टल के पास एक इंजीनियर ने अपने मोबाइल फोन में तेंदुए को चहल कदमी करते हुए देखा है वहीं इसके बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन को सूचना दी गई जिसके बाद वन विभाग की टीम को यह जानकारी भेजी गई जानकारी मिलने पर सागर रेंज की वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची है, और जांच पड़ताल करनी में जुट गई है
सागर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के मीडिया प्रभारी डॉ विवेक जायसवाल ने बताया कि इस तरह की सूचना आई है जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन और वन विभाग अलर्ट हो गया है इसके लिए जरूरी कार्रवाई की जा रही है
बता दें कि करीब 1 महीने पहले भी विश्वविद्यालय के जंगल से लगे पथरिया जाट में तेंदुआ दिखाई दिया था जिसके बाद वन विभाग की टीम ने आसपास के गांव में मुनादी करवा कर गांव के लोगों को अलर्ट करवाया था एक बार फिर आर्यभट्ट हॉस्टल के पास से इस तरह की खबर सामने आई है इसके बाद विश्वविद्यालय की छात्रों को अभी उसे तरफ ना जाने को कहा गया है सुरक्षा विभाग के द्वारा भी इसकी जानकारी दी जा रही है