महिला मित्र के साथ घूमने निकला दोस्त अब कभी नहीं लौटेगा जानिए ऐसा क्यों हुआ

 

महिला मित्र के साथ घूमने निकला दोस्त अब कभी नहीं लौटेगा जानिए ऐसा क्यों हुआ

 

 

 

 

एमपी के इंदौर के तेजाजी नगर इलाके में सोमवार देर रात सड़क हादसे में कॉलेज स्टूडेंट की जान चली गई। हादसे में उसकी दोस्त गंभीर रूप से घायल है, जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। रात में दोनों बाइपास पर घूमने निकले थे। मृतक बी.कॉम का छात्र है। वहीं उसकी दोस्त लॉ की स्टूडेंट है।​​​​तेजाजी नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना सेज यूनिवर्सिटी के पास की है। रात करीब 12 बजे के लगभग यहां पर अंशुल (20) पुत्र विजय वासकले, निवासी इंडस्ट्री हाउस और उसकी दोस्त हर्षवर्धनी पुत्री विनोद मालवीय, निवासी एमआर-10 एक्टिवा गाड़ी पर घूमने निकले थे।

 

 

 

 

सेज यूनिवर्सिटी के पास एक ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में अंशुल की मौके पर ही जान चली गई। गंभीर रूप से घायल हर्षवर्धनी को रात में उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है। दोस्तों ने जानकारी में बताया कि रात में हर्षवर्धनी अपने दोस्त अंशुल से मिलने एलआईजी इलाके में पहुंची थी। रात में दोनों घूमने जाने का कहकर हर्षवर्धनी की एक्टिवा से निकले थे। इसके बाद वह बाइपास पहुंच गए। रात में पुलिस ने दोस्तों को एक्सीडेंट की जानकारी दी। जिसके बाद दोस्त एमवाय पहुंचे। अंशुल मूल रूप से ठीकरी का रहने वाला है। यहां पर रेनेसा कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई कर रहा है। उसके पिता ठीकरी में एसडीएम आफिस में कार्यरत हैं। मां गृहिणी है। उसका एक छोटा भाई है। जो इंदौर में रहकर नीट की तैयारी कर रहा है। हर्षवर्धनी भी ठीकरी की रहने वाली है। इंदौर में लॉ की फर्स्ट ईयर की छात्रा है। उसके पिता एलआईसी में जॉब करते हैं। मां सरकारी टीचर है। एक छोटा भाई है, जो माता-पिता के साथ रहता है।


By - sagaetvnews
15-Oct-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.