सागर कलेक्टर ने जिले के 4 आदतन अपराधी जिलाबदर, पुलिस थाने में सूचना देकर पेशी पर आ सकेंगे
सागर कलेक्टर ने जिले के 4 आदतन अपराधी जिलाबदर, पुलिस थाने में सूचना देकर पेशी पर आ सकेंगे
सागर जिले के चार आदतन अपराधियों को एसपी के प्रतिवेदन पर जिला दंडाधिकारी व कलेक्टर संदीप जीआर ने जिलाबदर किया है। कलेक्टर ने आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के मद्देनजर 3 आदतन अपराधियों को 6-6 माह के लिए और 1 अपराधी को 9 माह के लिए जिला बदर करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। आदेश के अनुसार, जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर संदीप जीआर ने पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल के प्रतिवेदन के आधार पर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रोहन उर्फ रोशन पिता मंगल खत्री (22) निवासी मिशन कम्पाउंड सहोद्रा राय बाई वार्ड खुरई, डल्लू उर्फ मोहर उर्फ राजवीर पिता बलराम (36)
निवासी मालथौन रोड खिमलासा, सन्नी उर्फ शरद पिता ओमप्रकाश शर्मा (29) निवासी रिमझिरिया को 6-6 माह के लिए और गब्बर उर्फ राजपाल पिता वीर सिंह बुंदेला (39) निवासी ग्राम बसाहरी थाना खिमलासा को 9 माह की अवधि के लिए सागर जिले और आसपास के सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमाओं से निष्कासित होने का आदेश दिया है। इस दौरान उनके विरुद्ध न्यायालय में प्रकरण चल रहा है तो वह नियत पेशी पर न्यायालय में उपस्थित हो सकेंगे। लेकिन इससे पहले उन्हें थाना प्रभारी को लिखित में सूचना देनी होगी। साथ ही न्यायालय में पेशी होने के तुरंत बाद जिला दंडाधिकारी के आदेश का करना होगा।