Sagar-गोपाल भार्गव के घर क्यों पहुंचे थे उपमुख्यमंत्री ! उन्होंने खुद बताई पूरी कहानी
Sagar-गोपाल भार्गव के घर क्यों पहुंचे थे उपमुख्यमंत्री ! उन्होंने खुद बताई पूरी कहानी
मध्य प्रदेश के सबसे सीनियर विधायक गोपाल भार्गव पिछले कुछ दिनों से लगातार अपनी सोशल मीडिया पोस्ट और बयानों की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं वही दो दिन पहले अचानक उनके भोपाल निवास पर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री और दो अन्य मंत्रियों ने पहुंच कर मुलाकात की थी तस्वीर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह के कयास लगने शुरू हो गए थे वही इस मुलाकात को भार्गव की अवसर शाही के खिलाफ नाराजगी से जोड़कर भी देखा जा रहा था लेकिन अब सागर जिले की रहली विधानसभा से 9 बार के विधायक गोपाल भार्गव ने खुद एक और पोस्ट सोशल मीडिया पर करते हुए यह बताया है कि प्रदेश के मंत्रियों ने उनसे मुलाकात क्यों की थी और इसकी क्या वजह रही
वे लिखते हैं कि... परसों 13 अक्टूबर को मैं लगभग 1 महीने बाद क्षेत्र से संबंधित विभिन्न कार्यों को लेकर भोपाल गया था जहां मुझे मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित भारतीय जनता पार्टी संगठन के वरिष्ठ नेताओं एवं संबंधित मंत्री गणों से मुलाकात करना थी चूकि परसों मुख्यमंत्री जी बाहर इंदौर प्रवास पर थे उन्होंने मुझे कल 11:00 बजे मिलने का समय दिया था जहां मेरी उनसे क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों के बारे में पर्याप्त चर्चा हुई इसी तरह हमारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जी सहित अनेक वरिष्ठ जनों से मुलाकात हुई, मुझे अपने विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर पीएचसी का उन्नयन कर उसे सीएचसी का दर्जा दिलाना है इस विषय को लेकर मैंने उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला जी से फ़ोन पर कहा कि मैं आपसे मिलने आ रहा हूं तो उन्होंने कहा कि आप मेरे वरिष्ठ हैं मैं ही आपके निवास पर आ रहा हूं बहुत दिनों से आपसे मुलाकात भी नहीं हुई। इसी तरह जगदीश देवड़ा जी से भी उनके विभाग से संबंधित कार्य थे
तो उन्होंने कहा कि मेरा निवास आपके निवास के सामने ही है, तो मैं ही आपके निवास पर आपसे भेंट हेतु आ जा रहा हूं और वही चर्चा कर लूंगा जगदीश जी से मेरे 42 वर्ष पुराने संबंध है राजेंद्र जी से मेरे 30 वर्ष पुराने संबंध है इसी तरह राव उदय प्रताप जी मेरी पड़ोसी विधानसभा नरसिंहपुर से हैं तथा मैं उनके चुनाव प्रचार हेतु वहाँ जाता रहा हूं, उनसे भी मेरे 40 वर्ष पुराने संबंध है लखन पटेल जी मेरी पड़ोस की विधानसभा पथरिया से विधायक हैं और राज्य सरकार में मंत्री हैं जब वह विधायक भी नहीं थे तब से मेरे और उनके 40 वर्ष से अधिक पुराने संबंध है वह मेरे भाई जैसे हैं। मैं यह इसलिए लिख रहा हूं, क्योंकि कतिपय अखबारों और न्यूज़ चैनलों पर यह देखा है कि मेरी सभी लोगों से हुई इस कामकाजी मुलाकातों को अन्य तरह से चटकारे लेकर रोचक बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
मनमाफिक एवं स्वरचित समाचार बनाकर प्रस्तुत किया जा रहा है, मैं आज सोशल मीडिया पर अपनी इस पोस्ट के माध्यम से सभी समाचार माध्यमों एवं अन्य लोग जो भी इससे सम्बंधित है को अवगत कराना चाहता हूं कि हमारे 40 वर्ष पुराने संबंधों को वह जिंदा रहने दें किसी प्रकार की कयासबाजी ना करें! मैं भारतीय जनता पार्टी की स्थापना से उसके साथ जुड़ा हूं और संस्थापक सदस्य रहा हूं। मैंने लगभग 20 वर्ष अपोजिशन में विधायक के रूप में कार्य किया है,लगभग इतना ही समय मंत्री रहा हूं, तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जैसे जिम्मेदार पद पर भी रहा।लेकिन इतने लंबे राजनीतिक जीवन में हम लोगों के बीच में कभी किसी प्रकार के मतभेद नहीं रहे हैं और न ही कोई भविष्य में ऐसा होने की उम्मीद करें।