पिकअप ने सिंगाजी जा रहे पिता-बेटी और फिर रेलवे फाटक बंद कराकर पिकअप ड्राइवर को पकड़ा sagar tv news
मध्य प्रदेश में सड़क हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन रोड एक्सीडेंट में कई लोग जान गंवा रहे हैं. एमपी के खंंडवा के कालमुखी हाईवे पर रेवाड़ा गांव के पास बुधवार शाम को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने दो बाइक वालों को को रौंद दिया। एक बाइक पर सवार पिता और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार युवक की हालत गंंभीर हैं। जिसे देखकर उसकी पत्नी बेहोश हो गई। मृतक आशाराम (45) अपनी बाइक से पत्नी और 8 साल की बेटी के साथ सिंगाजी महाराज के दर्शन करने जा रहे थे।
वो खरगोन के चिकली गांव के रहने वाले हैं। रेवाड़ा गांव के पास केले के खाली कैरेट से भरे तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी।घटनास्थल पर मौजूद लोगों की सूचना के एक घंटे बाद एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। तब तक आशाराम और उनकी बेटी की मौत हो चुकी थी। वहीं, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हैं। उसने आंखों के सामने पति और बेटी को हादसे में मरते देखा। घटना के डेढ़ घंटे बाद भी धनगांव पुलिस नहीं पहुंच पाई। भीड़ ने सफर रोककर ड्राइवर की घेराबंदी की।दो बाइक को टक्कर मारने के बाद पिकअप ड्राइवर भागने लगा।
लोगों ने रेलवे लाइन पर स्थित फाटक बंद कराया और पिकअप वाहन को रोका। जिसके बाद ड्राइवर रईस खान को पकड़कर मौके पर मौजूद लोगों ने लाठियों से पिटाई कर दी। पिकअप सतवास से खंंडवा जा रही थी। इधर, नाराज लोगों ने पिकअप ड्राइवर को पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई कर दी. जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया और मृतकों को शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया.
फिलहाल, पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.हेडक्वार्टर डीएसपी अनिल चौहान ने बताया कि रेवाड़ा गांव के पास एक पिकअप और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई. इसमें मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों में से एक की मौके पर मौत हो गई. एक गंभीर रूप से घायल है. पुलिस मौके पर पहुंची है.
भीड़ भी वह इकट्ठा हो गई है. पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है. क्योंकि मामला अभी तत्काल का है डायल 100 और अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं. कार्रवाई जारी है.