सागर-निर्मला के घर झंडा लगाने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं-पुलिस में झूमाझटकी, वाटर कैनन से खदेड़ा
सागर जिले की बीना से विधायक निर्मला सप्रे के घर और कार्यालय में कांग्रेस का झंडा लगाने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमझटकी हो गई, यहां तक की कांग्रेसियों को खरीदने के लिए पुलिस के द्वारा वाटर कैनन की फुहारो को छोड़ा गया वहीं कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बीना में आगासोद खिमलासा भानगढ़ खुरई शहरी, खुरई देहात सहित अन्य स्थानों का भारी पुलिस बल तैनात किया गया
दरअसल विधायक निर्मला सप्रे के द्वारा 10 अक्टूबर को विधानसभा में दल बदल कानून के तहत सदस्यता निरस्त करने संबंधी सवाल के जवाब में कहा गया है कि उन्होंने न भाजपा की सदस्यता ली है और ना ही कांग्रेस छोड़ी है कांग्रेस के द्वारा जो आरोप लगाए गए हैं उसके सबूत पेश नहीं किए गए हैं सबूत के आधार पर ही आरोप लगाने चाहिए
निर्मला के इसी बयान के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता गुरुवार की दोपहर सर्वोदय चौराहे पर एकत्रित हुए थे और यहां से विधायक के घर और कार्यालय में कांग्रेस का झंडा लगाने के लिए रवाना हुए लेकिन पुलिस के द्वारा अंबेडकर तेरा ही पर वेरी गेट लगाकर सभी को रोक लिया गया यहां से आगे बढ़ने को लेकर झड़प हुई थी इसके बाद अंबेडकर तिराहे पर प्रदर्शन शुरू हो गया
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि विधायक ने सदन में जवाब दिया है कि उन्होंने भाजपा की सदस्यता नहीं ली है और ना कांग्रेस छोड़ी है इसके बाद हम कार्यकर्ता झंडा लगाने के लिए जा रहे लेकिन पुलिस हमें रोक रही है कांग्रेस के द्वारा एक दिन पहले ही इसकी जानकारी दी गई थी जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने भी तैयारी कर ली थी और उन्होंने पांच स्थानों की पुलिस बुलाई है