Sagar- निर्मला सप्रे के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर, आधे रास्ते से ही पुलिस गिरफ्तार कर उठा ले गई
Sagar- निर्मला सप्रे के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर, आधे रास्ते से ही पुलिस गिरफ्तार कर उठा ले गई
बीना से विधायक निर्मला सप्रे के खिलाफ कांग्रेस के नेता सड़क पर उतरे और उनके घर और कार्यालय पर कांग्रेस का झंडा लगाने पर अड़ गए। इसके बाद पुलिस के साथ उनकी झूमाझटकी हुई। पुलिस ने उन्हें वाटर कैनन से खदेड़ दिया। इसके साथ ही कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उन्होंने गिरफ्तार भी किया है, और फिर पुलिस की बेन में भरकर आगासौद थाने ले गए,
कांग्रेस का आरोप है कि जब विधायक भाजपा में शामिल हो चुकी हैं, तो इस्तीफा क्यों नहीं दे रहीं। दरअसल, इस मामले ने विधायक के एक जवाब के बाद तूल पकड़ा है। 10 अक्टूबर को विधानसभा को भेजे गए जवाब में विधायक ने ये कहा है कि वो भाजपा में नहीं, बल्कि कांग्रेस में हैं।
गुरुवार दोपहर बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता सर्वोदय चौराहे पर जमा हुए। इसके बाद हाथ में पार्टी का झंडा लिए विधायक के घर और कार्यालय की ओर बढ़े। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई। अंबेडकर तिराहे पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी, ताकि कोई विधायक के आवास और कार्यालय की ओर न जा सके।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग हटा दी और आगे बढ़ने लगे। इसके बाद पुलिस के साथ उनकी झूमाझटकी हुई। यहां पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल करके कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीछे धकेलने की कोशिश की। हालात को देखते हुए आगासौद, खिमलासा, भानगढ़, खुरई शहरी, खुरई देहात सहित सागर जिले से पुलिस बल भी मंगाया गया था