दीपावली पर घर की पुताई के लिए मिट्टी लाने गया था युवक और हो गई बड़ी अनहोनी फिर | sagar tv news |
एमपी के दमोह में रविवार सुबह सुनार नदी किनारे मिट्टी का एक हिस्सा ढह गया। इसमें दबकर एक युवक की जान चली गई। युवक यहां मिट्टी लाने गया था। घटना हटा थाना क्षेत्र के कांटी गांव में सुबह करीब 9 बजे की है। जानकारी के अनुसार मृतक पुष्पेंद्र रैकवार (18) सुबह नदी के पास मिट्टी लाने गया था।
इस मिट्टी से दीपावली पर घर की पुताई करना थी। इसी दौरान अचानक मिट्टी का हिस्सा ढहकर उसके ऊपर गिर गया। मिट्टी मेंवह दब गया। उसकी मौके पर ही जान चली गई।सूचना पर हटा पहुंची हटा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उनका रो-रो कर बुरा हाल है।