पति के लिए मांगी लंबी उम्र सुहागिनों महिलाओं ने करवा चौथ पर्व चांद का दीदार कर खोला व्रत
सागर में कृतिका नक्षत्र और वृष के चंद्रमा में महिलाओं ने रविवार को करवा चौथ की पूजा अर्चना की। इसके पहले सुहागिन महिलाओं ने दिन भर व्रत रखकर सोलह श्रृंगार करके रात 7.53 बजे चंद्रोदय होते ही दर्शन किए और मां करवा की पूजा अर्चना कर पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत खोला करवा चौथ पूजन घरों के अलावा सामूहिक रुप से भी किया गया। झील किनारे चकराघाट पर महिलाएं पहुंची और चांद के दीदार के साथ दीपदान किया। स्थानीय होटल में भी महिलाएं जुटीं और करवा चौथ मनाया।
वहीं सुहागिन महिलाओं ने रविवार को करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र के लिए दिनभर व्रत रखा। शाम को चांद दिखने पर करवा चौथ पूजा की। जिसके बाद पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोला। महिलाओं ने सज धज कर इस त्योहार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। कई जगहों पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया, वहीं कही जगह सामूहिक रूप से करवा चौथ सेलिब्रेट किया गया।
पति की लंबी उम्र के लिए सुहागन महिलाओं ने पूरे दिन निर्जल व्रत रखा। शाम को सोलह श्रंगार से सजने के बाद महिलाओं ने सबसे पहले गणेश जी की पूजा की। उनके बाद चौथ माता की पूजा की गई। शहर में 8 बजे के बाद चांद दिखा। चांद के दर्शन कर के महिलाओं ने अर्घ्य दिया। फिर पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोला।