डीएपी के लिए सुबह 4 बजे से लगी कतार,टोकन वितरण से किसानों में नाराजगी ,पुलिस की निगरानी में बटे टोकन

 

एमपी के नर्मदापुरम जिले में डीएपी और यूरिया के लिए किसान परेशान है। किसान सुबह 4 बजे से डीएपी के लिए गोदामों पर पहुंचकर कतार लगे हुए है। सोमवार को भी जिले के नर्मदापुरम शहर के अनाज मंडी स्थित डबल लॉक गोदाम और माखननगर, सेमरी हरचंद, इटारसी के गोदामों पर भीड़ लगी है। माखन नगर डबल लॉक गोदाम पर टोकन के लिए सुबह 4 बजे से किसानों की लाइन लगना शुरू हो गई। इस बीच किसानों ने कतार के बीच कागज, पार्वती और दस्तावेज रख दिए। सुबह 9 बजे से गोदाम पर टोकन का वितरण शुरू हुआ।

 

 

 

माखन नगर डबल लॉक गोदाम पर किसान कागज पार्वती और दस्तावेज रखकर अपना नंबर लगाते दिखे। बता दें कि, नर्मदापुरम समेत जिले भर में डीएपी खाद का संकट है। जिसके चलते इस बार सोसायटियों से डीएपी का वितरण नहीं हो रहा है। केवल विपणन संघ डीएपी, यूरिया दे रहा है। ऐसे में ब्लॉक में एक ही स्थान पर वितरण होने से बड़ी संख्या में किसानों की भीड़ लग रही है। 40-50 किमी दूर तक से किसान ब्लॉक मुख्यालय स्थित डबल लॉक गोदाम पर पहुंच रहे है। खाए के लिए किसानों को दो बार कतार में लगना पड़ रहा है।

 

 

 

 

 

पहले टोकन और फिर डीएपी लेने के लिए किसान कतार में लग रहे है। जिले में डीएपी और यूरिया के संकट को लेकर कांग्रेस पार्टी भी प्रशासन और सरकार को चेता चुकी है। कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार और अधिकारी किसानों की समस्या सुने, व्यवस्था में सुधार करें, वर्ना कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी। वहीं एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस की निगरानी में बटे टोकन।

 

 

 

 

 


By - sagar tv news
21-Oct-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.