BJP युवा मोर्चा उपाध्यक्ष की पत्नी पर केस, व्यापारी से प्रॉपर्टी के सौदे के नाम पर लिए थे दो करोड़ रुपए

 

BJP युवा मोर्चा उपाध्यक्ष की पत्नी पर केस, व्यापारी से प्रॉपर्टी के सौदे के नाम पर लिए थे दो करोड़ रुपए

 

 

 

एमपी के इंदौर की एमजी रोड पुलिस ने एक व्यापारी की शिकायत पर बीजेपी युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष कपिल गोयल और उसकी पत्नी दीपिका के खिलाफ 420,406,34 धारा में केस दर्ज किया है। व्यापारी ने अप्रैल 2024 में उपाध्यक्ष के खिलाफ कमिश्नर को लिखित शिकायत की थी। मामले की जांच एसीपी को सौंपी गई थी। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद दोनों को आरोपी बनाया गया है। बता दें कि युवा मोर्चा अध्यक्ष सौगात मिश्रा और उपाध्यक्ष कपिल गोयल के खिलाफ दो करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के आरोप लगे थे।

 

 

 

 

इस लेनदेन की पहली बातचीत पार्टी कार्यालय पर ही हुई थी। फरियादी व्यापारी भाजपा से जुड़ा है। इसका जिक्र भी उसने शिकायत में किया था। शिकायत की कॉपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत पार्टी के बड़े नेताओं और पुलिस कमिश्नर को भेजी थी। एमजी रोड पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार व्यापार का नाम जयेश पुत्र लक्ष्मी नारायण व्यास, निवासी नारायण बाग कॉलोनी है। जयेश ने इंदौर पुलिस कमिश्नर को वकील कृष्ण कुमार कुन्हारे के माध्यम से बीजेपी युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष कपिल गोयल और अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत की थी। जयेश ने अपनी शिकायत में बताया था कि बीजेपी युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा के माध्यम से उनकी पहचान कपिल गोयल से हुई थी।

 

 

 

 

 

कपिल ने बताया था कि उसे एक प्रॉपर्टी का सौदा करना है। इसके लिये दो करोड़ की मांग की थी। व्यापारी व्यास को कुछ समय बाद रूपए लौटाने के लिये कहां था। इसमें से 1 करोड़ रुपए 7 अगस्त 2023 को दिए गए थे। बाकी के 1 करोड़ रुपए 28 अगस्त को दिए गए थे। कपिल ने इसके बदले चेक और स्टाम्प दिए थे। रुपए वापस करने को लेकर वह आनाकानी कर रहा था। सोमवार रात एमजी रोड पुलिस ने कपिल गोयल और उसकी पत्नी दीपाली गोयल पर केस दर्ज कर लिया। अब पूरे मामले में जांच की जा रही है। कपिल गोयल ने 2 करोड़ रूपए लेने के बाद उसे वापस लौटाने के लिये जयेश के वाट्सएप पर लेटर की पीडीएफ भेजी थी। जिसमें पीएनबी बैक से लोन सेन्शन होने की बात कही गई थी। इसमें किसी ओर के लोन को लेटर में कांट छांट करते हुए कपिल गाेयल और पत्नी दीपिका का नाम डाला गया था।

 

 

 

 

 

इस लेटर की जयेश ने पीएनबी बैक से डिटेल निकाली तो वह लेटर फर्जी और एडिट किया हुआ निकला। वकील डॉक्टर रूपाली राठौर और कृष्ण कुमार कुन्हारे के माध्यम से यह लेटर की कॉपी भी पुलिस अफसरों को जांच में दी गई थी। कपिल ने मार्च 2024 तक के चेक जितेश व्यास को दिए थे। इस पूरे मामले में बीजेपी युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा का नाम भी पहचान कराने के मामले में सामने आया था। जांच अधिकारी ने सौगात मिश्रा के बयान लिये तो उन्होंने कपिल गोयल के खिलाफ ही अपने बयान दर्ज कराए थे। जिसमें उन्होंने रूपए का लेनदेन अपने सामने होने की बात करते हुए। कपिल द्वारा पूरे रूपए का उपयोग करने और उसे वापस नही देने की बात पुलिस को बताई थी।


By - sagaetvnews
22-Oct-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.